फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's Yashraj will show his strength in the state level badminton competition

Gonda News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे गोंडा के यशराज

Fri, 07 Mar 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gonda's Yashraj will show his strength in the state level badminton competition
गोंडा। आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ. मधुसूदन सिंह के बेटे यशराज सिंह का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बृहस्पतिवार को उन्होंने राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सफलता हासिल की। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में विगत पांच व छह मार्च को प्रयागराज के अमिताभ बच्चन खेल कांप्लेक्स में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें यशराज सिंह सहित 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ। आगामी दो से 16 अप्रैल तक प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यशराज अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि विगत 20 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें विजयी होने के बाद यशराज ने 27 फरवरी को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। देवीपाटन मंडल से इकलौते खिलाड़ी यशराज को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में जाने का मौका मिला है। यशराज की सफलता पर सपा नेता सूरज सिंह, डॉ. स्कंदपद्मनी सिंह, अजय विक्रम सिंह, शशांक श्रीवास्तव, अविनाश सिंह आदि ने खुशी जताई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed