फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,roadways,bus,stop,running

Gonda News: दगा दे गए ऑल वेदर बल्ब, रोडवेज की रात्रि सेवा ठप

Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
gonda,roadways,bus,stop,running
गोंडा के रोडवेज डिपो पर चालक की जांच करती परिवहन निगम की टीम। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कोहरे कोहरे से बचाव के लिए परिवहन निगम ने बसों में ऑल वेदर बल्ब लगाने के सुझाव वाहन चालकों को दिया। मगर घने कोहरे से ऑल वेदर बल्ब भी दगा दे गए। अब कोहरे से निपटने के लिए परिवहन निगम ने 15 जनवरी तक रात्रि सेवा ही बंद कर दी है। ऐसे में यात्री बस स्टेशन पर रात में भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोहरे के कहर से सभी परेशान है। सड़क पर रास्ता साफ नहीं दिख पड़ रहा है। शाम ढलते ही कोहरे का असर दिखाना शुरू हो जाता है। इससे दृष्यता 10 मीटर नहीं रह जाती है। जिले में तकरीबन साढ़े चार हजार लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज की बसें ही सहारा हैं। गोंडा डिपो में कुल 89 बसें हैं। इनमें लंबी दूरी की 45 बसें लगाई गई हैं, जबकि लोकल रूट के लिए 44 बसें हैं।
विज्ञापन

विभाग ने कोहरे की मार से बचने के लिए ऑल वेदर बल्ब लगाए गए। मगर घने कोहरे में वह भी दगा दे गए। रात साढ़े सात बजे के बाद रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। रात में गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को टैक्सी का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंधित ढाबों, पुलिस चौकी व टोल प्लाजा पर खड़ी होंगी बसें
परिवहन निगम ने रात्रि कालीन सेवाओं पर रोक लगाने के साथ ऑनलाइन सेवाओं में रात्रि का अग्रिम आरक्षण 15 जनवरी 2023 तक निरस्त कर दिया है। कोहरे में फंसने वाली बसें अनुबंधित ढाबों, पुलिस चौकी व टोल प्लाजा पर कोहरा छटने तक खड़ी करनी होगी। बस अड्डे पर आने वाली अन्य डिपो की बसों को बस अड्डा परिसर में रोका जाना है।
कोहरे को देखते हुए चल रहीं बसों को पास के अनुबंधित ढाबा, पुलिस चौकी एवं टोल प्लाजा पर कोहरा छटने तक रोकने के लिए कहा गया है। बस अड्डे पर आने वाली अन्य डिपो की बसों को बस अड्डा परिसर में ही रोका जाना है। डिपो परिसर में स्थानीय नगर प्रशासन की मदद से अस्थायी रैन बसेरे व अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है।
पूछताछ कक्ष में होगी फर्स्ट एड किट
कोहरे के कारण हादसों को मद्देनजर बस अड्डे पर पूछताछ कक्ष में फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहेगा। डिपो से प्रस्थान करने वाली समस्त बसों व रोकी जा रहीं बसों के चालकों और परिचालकों का एल्कोहल टेस्ट कराने के निर्देश दिए गये हैं। साथ ही बसों में ऑल वेदर बल्ब, रेफ्लेक्टर टेप, बैक लाइट, इंडीकेटर एवं शीशे सही कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आरक्षण सुविधा बंद
मौसम के आए बदलाव से कोहरे का कहर शुरू हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रात साढ़े सात बजे से बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। ऑनलाइन रात्रि आरक्षण की सुविधा भी 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दी गई है। अंकुर विकास, क्षेत्रीय प्रबंध, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed