फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda news: One killed four women and three children injured in a collision between a bus and a jeep

गोण्डा : बस और जीप की भिड़ंत में एक की मौत, चार महिलाओ और तीन बच्चों सहित 11 बराती घायल

Mon, 08 Nov 2021 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोण्डा
अमर उजाला नेटवर्क, गोण्डा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 01:27 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों नें रविवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के नवलगंज से बारह बराती जीप मे सवार होकर कर्तापुर जा रहें थे कि रास्ते मे अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार गोण्डा आ रही रोडवेज बस की जीप से भिड़ंत हो गयी। 

विज्ञापन
Gonda news: One killed four women and three children injured in a collision between a bus and a jeep
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के परसापुर के पास रोडवेज बस व बोलेरो जीप में शनिवार को सायं हुई भिड़ंत में जीप सवार एक की मृत्यु हो गयी जबकि अन्य ग्यारह बराती घायल हो गये। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों नें रविवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के नवलगंज से बारह बराती जीप मे सवार होकर कर्तापुर जा रहें थे कि रास्ते मे अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार गोण्डा आ रही रोडवेज बस की जीप से भिड़ंत हो गयी। 
विज्ञापन


उन्होनें बताया कि घटना मे ग्यारह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि एक की मृत्यु हो गयी। उन्होनें बताया कि मृतक का नाम राकेश (25) निवासी पोर्टरगंज बताया गया है। जबकि कनजेह (60), राना (35), श्यामा पता (50), सुभागवती(50), धूनिया(45), गायत्री (55), मानसी (5), प्रियांशु (6), प्रियांशी (4) रिंकू (17) घायल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें चार महिलाएं, तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होनें बताया कि फरार बस चालक की तलाश मे पुलिस जुटी है। प्रमुख अधीक्षक डा.घनश्याम सिंह नें बताया कि घायलों मे चार की हालत नाजुक है ।इनमें पांच को लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed