फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,mla

क्षेत्र की बदलेंगे सूरत, जनता के लिए बहाएंगे पसीना

Sat, 12 Mar 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
gonda,mla
फोटो-6 गोंडा में अजय सिंह। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के नवनिर्वाचित विधायकों ने जनता द्वारा जताए गए भरोसे के प्रति आभार जताते हुए भरोसा दिलाया है कि अगले पांच साल तक क्षेत्र में सक्रिय रहकर चुनाव में किए गए हर एक वादों को पूरा कराया जाएगा। विकासपरक कार्यों से जहां पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी वहीं शासन स्तर पर संचालित हर कल्याणकारी योजना का फायदा भी समाज के आखिरी जरूरतमंद तक पहुंचाने का कार्य भी पूरी निष्पक्षता के साथ होगा। जिले में चली भगवा आंधी के कारण सभी सातों विधान सभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इनमें से छह सीटों पर पुराने विधायकों पर ही जनता ने फिर से अपना भरोसा जताते हुए अपना प्रतिनिधि चुनकर विधान सभा भेजा है। ऐसे में उनका ज्यादा जोर बीते पांच साल में अधूरे रह गए विकास कार्यों को पूरा करने ज्यादा रहेगा। नवनिर्वाचित सभी सातों विधायकों ने एकमत होकर कहा कि सरकार गठन के बाद हम सभी की प्राथमिकता चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा कराने की होगी।
विज्ञापन

चमकाएंगे शहर, गांव और गरीबों पर भी फोकस
सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने जीत के बाद अपनी दूसरी पाली में पहली प्राथमिकता में शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ ही गांव और गरीबों की बेहतरी से जुड़े कार्यों को रखा है। उनका कहना है कि गांव और गरीबों के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री लगातार योजनाएं लागू करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि योजनाओं को पात्रों को समय से और प्राथमिकता से लागू हो। नवनिर्वाचित विधायक ने दावा कि यह सुनियोजित विकास की मुहिम को जारी रखते हुए पूर्व के कार्यकाल में अधूरी रह गयी कार्ययोजनाओं को भी प्राथमिकता पर पूरा करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

जनसमस्याओं के निराकरण के साथ विकास कार्यों पर जोर
करनैलगंज के विधायक अजय कुमार सिंह पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने विधान सभा क्षेत्र के हर एक गांव तक विकास व कल्याणकारी कार्यों से जुड़ी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य पूरी प्राथमिकता पर करेंगे। साथ ही चुनाव के दौरान उजागर जनसमस्याओं को भी पूरी प्राथमिकता पर दूर कराया जाएगा। इसके लिए जनता से जुड़ी शिकायतों की नियमित तौर पर सुनवाई करने के साथ उनके निस्तारण की बेहतर व्यवस्था को भी लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के चहुंमुखी विकास पर रहेगा जोर
तरबगंज से दूसरी बार विधायक बने प्रेम नारायन पांडेय ने क्षेत्र के चहुमुखी विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि उनका पूरा प्रयास क्षेत्र के हर गांव तक अच्छी सड़के बनवाने व आवागमन के सुगम संसाधन मुहैया कराने का होगा। इसके लिए पहले से संचालित कार्य को अब नियोजित तरह से जमीन पर उतारने का कार्य किया जाएगा। पुराने कार्यकाल में जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें भी पूरा कराने का कार्य करने के साथ ही पूरे क्षेत्र में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने पर भी अधिकाधिक ध्यान रखा जाएगा।
जनता के लिए रहेंगे सुलभ, करेंगे विकास
कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास क्षेत्र के हर गांवों के विकास है। सरकार से उन्होंने कई परियोजनाएं स्वीकृत भी कराई है। इस बार अन्य कार्य भी होंगे। जनता के सुलभ रहने के साथ ही गांवों से जुड़े विकास कार्यों को समयबद्ध स्तर पर पूरा करवाने के लिए विशेषतौर पर निगरानी टीम गठित कर नजर रखी जाएगी। ताकि चुनाव के समय जनता से किए गए विकास कार्यों से जुड़े वायदों को शत प्रतिशत स्तर पर पूरा कराया जा सके।
विकास का मॉडल बनेगा गौरा
गौरा से दूसरी बार विधायक बने प्रभात वर्मा ने कहा कि विकास के मामले में गौरा क्षेत्र मॉडल बनेगा। जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ ही नई योजनाओं की सौगात भी मिलेगी। इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। पहले ही विस क्षेत्र में 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं को लागू किया है। इस बार कई और काम होंगे। विकास प्राथमिकता में है।
सबका साथ सबका विकास ही प्राथमिकता
कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने इस सीट पर लगातार जीत हासिल करने का शानदार रिकार्ड कायम किया है। उन्होंने बताया कि पहले की तरह ही उनकी प्राथमिकता सबका साथ सबका विकास पर ही रहेगी। पूर्व कार्यकाल के दौरान स्वीकृत करायी गयी जनसमुदाय से जुड़ी कई योजनाओं को नयी सरकार के गठन के बाद तत्काल अमल में लाने की कवायद की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के स्तर पर संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी क्षेत्र के हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने का कार्य भी कार्यकर्ताओं की टीम गठिथ कर होगा।

चुनावी वादों को अमल में लाने का भरोसा
मेहनौन विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने दूसरी बार जीत हासिल करने पर क्षेत्र की जनता का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह चुनाव के दौरान मतदाताओं से किए गए हर एक वायदे को अमल में लाने का कार्य पूरी प्राथमिकता पर करेंगे। अगले पांच साल के दौरान मेहनौन में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें इस कार्यकाल में प्राथमिकता के साथ पहले पूरा कराया जाएगा। इसके साथ ही इटियाथोक व धानेपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने, खरगूपुर को ब्लॉक बनाने तथा इटियाथोक में इंटरसिटी के ठहराव से जुड़े कार्य को भी पूरा कराया जाएगा।

फोटो-5 गोंडा में प्रतीक भूषण सिंह।(संवाद)

फोटो-5 गोंडा में प्रतीक भूषण सिंह।(संवाद)- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed