फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda mahotsav opened today

गोंडा महोत्सव का आगाज आज

Sat, 10 Dec 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 10 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gonda mahotsav opened today
महोत्सव के लिए सजा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
मेरा गोंडा मेरी शान के नारे के साथ रविवार से गोंडा महोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह करेंगे। पहले दिन सद्भावना रैली के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्था में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में 11 दिसंबर से शुरू हो रहे इस पांच दिवसीय महोत्सव का आगाज सुबह 11 बजे मेरा गोंडा मेरी शान के नारे के साथ सद्भावना रैली निकाली जाएगी। इस रैली को प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


रैली में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व सामाजिक संगठनों के लोग प्रतिभाग करेंगे। यह रैली गांधी पार्क से निकलकर महोत्सव स्थल तक पहुंचेगी। इसके बाद कृषि मंत्री महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव के शुभारंभ पर नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय की छात्राएं सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कामेडियन राजन श्रीवास्तव का लेजर लाइट शो प्रमुख आकर्षण रहेगा। उधर, गोंडा महोत्सव में सरकारी विभागों के अलावा निजी व्यवसायियोें ने भी अपने उत्पाद की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए हैं।

महोत्सव का पूरा मैदान विभिन्न कंपनियों के स्टालों से भर गया है। बच्चों के लिए भी महोत्सव में विशेष व्यवस्था की गई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए महोत्सव में झूले भी लगाए गए हैं। गोंडा महोत्सव के आयोजन में पहली बार लेजर लाइट शो व पतंग बाजी होगी। डीएम पतंगबाजी में भाग लेंगे और लोगों के साथ पतंग उड़ाएंगे।  

पांच दिनों तक चलने वाले गोंडा महोत्सव में देश भर के कवियों व शायरों का जमावड़ा रहेगा। कवि सम्मेलन के संयोजक जिले के प्रख्यात कवि शिवाकांत मिश्र ओज ने बताया कि महोत्सव के कवि सम्ेमलन में मैनपुरी के बलराम श्रीवास्तव, लखीमपुर के फारुख सरल हास्य, बरेली के किशन सरोज, दिल्ली के महेंद्र शर्मा, इलाहाबाद के शेष गौतम, बहराइच के आशुतोष श्रीवास्तव, बाराबंकी के राम किशोर तिवारी, सीतापुर के रजनीश मिश्र, लखनऊ की मानसी द्विवेदी, उज्जैन की निशा पंडित, गाजीपुर की सुप्रिया शबनम व बदायूं के अच्छत अशेष अपनी ओजपूर्ण कविताओं का पाठ करेंगे।


इसी तरह मुशायरे के मुख्य आकर्षण प्रख्यात शायर मुन्नवर राणा होंगे। संयोजक आमिल गोंडवी ने बताया कि कुलहिंद मुशायरे में मुन्नवर राणा, जौहर कानपुरी, अशोक साहिल, फारुख आदिल, वसीम रामपुरी, खुशबू रामपुरी, शबाना शबनम, रुखसार बलरामपुरी, शबीना अदीब, अचानक मऊ, पापुलर मेरठी, मुजावर मालेगांव, पीके धुत्त व चांदनी शबनम को बुलाया गया है। 

इनसेट
महोत्सव के कार्यक्रम
11 दिसंबर 2016 अवधी नाइट
     समय                  कार्यक्रम
सुबह 10.30 बजे                 सद्भावना रैली             
दोपहर 12.30 बजे                     महोत्सव का शुभारंभ     
दोपहर 1.30 बजे                संगोष्ठी कृषि विकास   
दोपहर 2.00 बजे               रस्साकशी प्रतियोगिता
दोपहर 3.00 बजे            शादी अनुदान वितरण
दोपहर 3.30 बजे            नाटक नकल और अकल
दोपहर 4.00 बजे            नारी ज्ञानस्थली का मंचन
दोपहर 4.15 बजे            सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों द्वारा
शाम 6.15 बजे            तरुण यादव तुषार का गायन
शाम 6.30 बजे            लोक गायन, शिवपूजन एंड पार्टी
शाम 7.00 बजे            लोक गायन एवं नृत्य, समानांतर कला मंच लखनऊ
शाम 8.00 बजे            सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्तर मध्य क्षेत्र इलाहाबाद    
रात 9.00 बजे                लेजर लाइट एंड साउंड शो, राजन श्रीवास्तव
रात 10.00 बजे            लोक गायन एवं नृत्य, वंदना एंड पार्टी

12 दिसंबर 2016 भोजपुरी नाइट
सुबह 10.00 बजे            वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
दोपहर 12.00 बजे             कृषि विकास संगोष्ठी, कृषि विभाग
दोपहर 2.30 बजे            नाटक अन्नदाता, संयोजक जिला विज्ञान क्लब
दोपहर 3.00 बजे             संगोष्ठी चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या
दोपहर 3.45 बजे            नाटक पर्यावरण जागरूकता
दोपहर 4.00 बजे            सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कलाकार
शाम 6.30 बजे            नाटक संयोजन, नाट्य संस्था आहट
शाम 7.00 बजे             लोक गायन एवं नृत्य
शाम 8.00 बजे             लोक गायन उर्मिला एंड पार्टी
शाम 8.30 बजे            फरवाही लोक नृत्य मुकेश कुमार फैजाबाद
रात 9.00 बजे                भजन गायन डॉ. कैलाश कर्मठ कलकत्ता
रात 10.00 बजे            भोजपुरी गायन एवं नृत्य, शैलबाला एंड विजय बागी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed