फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda-Lucknow highway will remain closed for two days

दो दिन तक बंद रहेगा गोंडा-लखनऊ हाईवे

Fri, 30 Aug 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Gonda-Lucknow highway will remain closed for two days
गोंडा में पृथ्वीनाथ मंदिर। - फोटो : GONDA
गोंडा। कजरी तीज मेले पर एक सितंबर को सरयू नदी के तट पर करीब आठ से दस लाख कांवड़ियों के जुटने का अनुमान है। कई बार हुए हादसों से सजग प्रशासन इस बार किसी प्रकार की चूक नहीं होने देना चाहता है। गोंडा शहर, खरगूपुर, सरयू नदी करनैलगंज सहित करीब 50 से अधिक स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई है। एक सितंबर की शाम पांच बजे के बाद गोंडा-लखनऊ मार्ग बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल का सबसे बड़ा मेला कजरी तीज पर गोंडा जिले में करीब आठ से दस लाख कांवड़िए जलाभिषेक करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले ही प्रशासन ने कजरी तीज को लेकर पूरी रणनीति तैयार कर ली है। कजरीतीज पर बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व बाराबंकी के हजारों लोग कांवड़ उठाते हैं। कजरी तीज का मुख्य पर्व 2 सितंबर को है लेकिन एक सितंबर को ही कांवड़ यात्रा शुरू होगी और एक सितंबर की रात 11 बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा तो दो सितंबर को दिन भर चलेगा।
विज्ञापन

खरगूपुर में भीम द्वारा स्थापित महाभारत काल का पृथ्वीनाथ मंदिर के एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग की गई है। यहां से मंदिर तक जाने के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग-बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा करनैलगंज बस स्टाप चौराहे से लेकर पृथ्वीनाथ मंदिर तक करीब 50 किलोमीटर दूरी तक चार थाना क्षेत्रों में पहाड़ापुर, कटरा बाजार, रामापुर, कौड़िया, आर्यनगर, गोकरन शिवाला व खरगूपुर बाजार के पास बैरीकेटिंग की गई है। यहां सरयू, राप्ती आदि नदियों से जल भरकर लाखों कावड़िये विभिन्न मार्गों से चलकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं का बोलबाला
आर्यनगर से असिधा होकर तथा आर्यनगर से गोकरननाथ शिवाला होकर श्रावस्ती जिले के वीरपुर से तथा बहराइच जिले के सुल्ताना व मुंडेरवा सरहदी के साथ ही इटियाथोक खरगूपुर मार्ग की स्थिति काफी जर्जर व जगह-जगह गड्ढों में पत्थर डाल दिया गया। जिससे यहां आने वाले शिव भक्तों को असुविधा होगी। मंदिर परिसर में दो दर्जन लगे बिजली खंभों में से मात्र कुछ पर ही एलईडी बल्ब से प्रकाश की व्यवस्था है बाकी खंभे बल्ब बिहीन हैं। जिससे रात को अंधेरा होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। मंदिर स्थित प्रमुख सरोवर कूड़ा करकट, जलकुंभी आदि से पटा पड़ा हुआ है। जिसकी साफ सफाई नहीं कराई गई, जबकि प्राचीन काल में श्रद्धालु इसी सरोवर में स्नान करके और इसी जल से जलाभिषेक करते थे। यहां मंदिर व परिसर में लगे सी सी कैमरे अक्सर खराब अथवा बंद रहते हैं। गर्भगृह में कुछ महिलाओं से छिनैती की घटना के बाद जब उक्त कैमरे की फुटेज खंगाला जाता है तो पता चलता है की उक्त घटना का रिकॉर्ड ही नहीं पाया गया है। यहां लाखों रुपये की लागत से सुलभ शौचालय का निर्माण वर्षों पूर्व हुआ था। जिसमें प्राय: ताला लटकता रहता है। जिससे खासकर महिलाओं को असुविधा होती है।
पृथ्वीनाथ मंदिर में चप्पे-चप्पे पर रहेंगे सुरक्षा कर्मी
थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक अपर पुलिस अधीक्षक, दो क्षेत्राधिकारी, छह एसओ, 50 उपनिरीक्षक, 35 हेड कांस्टेबल, 300 आरक्षी, 50 महिला आरक्षी, 8 ट्राफिक पुलिस, एक बटालियन पीएसी, एक बटालियन आरएएफ, 100 होमगार्ड, फायर टेंडर(1) गाड़ी को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास ग्राम पंचायतों केेेे ग्राम प्रधानों को सूचित किया गया है कि रास्ते में पड़ने वाले रास्तों पर प्रकाश के लिए जनरेटर की व्यवस्था कराएँ। साथ ही विभिन्न मार्गों पर लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुलिस बूथ बनाया जाएगा। साथ ही मंदिर तक पहुंचने के लिए विभिन्न मार्गों पर दो दर्जन से अधिक बैरियर बनाया जाएगा है, जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए समस्या न हो।
नो व्हीकिल जोन रहेगा अंबेडकर चौराहे से बड़गांव चौराहे तक
एसपी आरके नैयर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयारी है। गोंडा शहर में अंबेडकर चौराहे से बड़गांव चौराहे तक नो व्हीकिल जोन रहेगा। एक सितंबर की शाम पांच बजे के बाद कोई भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एक सितंबर को गोंडा व बलरामपुर से जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच होकर जाना होगा। लखनऊ से आने वाले वाहनों को जरवल रोड से बहराइच की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
एंबुलेंस व पुलिस की मोबाइल टीम रहेगी सक्रिय
करनैलगंज से गोंडा तथा करनैलगंज से खरगूपुर के मध्य करीब 8-8 एंबुलेंस व पुलिस मोबाइल वाहन सक्रिय रहेंगे। एक सितंबर को दिन से लेकर पूरी रात टीम भ्रमण पर रहेगी। इसके अलावा मंदिर परिसर, घाट पर भी डाक्टरों की टीम, एंबुलेंस की तैनाती की गई है।

कजरी तीज को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। डाक्टरों की टीम को सक्रिय कर दिया गया है। अस्पताल में भी दवाओं की पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता के लिए निर्देश दिए गए हैं। मंदिर व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर दिया गया है। जहां के सीसीटीवी खराब हैं उन्हें शीघ्र ही बदलवाया जाएगा। -डॉ. नितिन बंसल, डीएम गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed