फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Even if I die, I won't divorce her; wife commits suicide; husband was pressuring

Gonda : भले ही मर जाऊंगी लेकिन...तलाक नहीं दूंगी, ये कहकर पत्नी का सुसाइड; पति बना रहा था दबाव

Wed, 22 Oct 2025 09:58 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 22 Oct 2025 09:58 PM IST
सार

फोन पर बातचीत के दौरान ही तलाक की धमकी दिया था। सोमवार की सुबह भी उसका फोन पर झगड़ा हो रहा था। उसने कहा कि कपड़े बदलने के लिए कमरे में जा रही है।

विज्ञापन
Gonda: Even if I die, I won't divorce her; wife commits suicide; husband was pressuring
अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

विस्तार

गोंडा के इंदिरा नगर मोहल्ले में नाजिया (30) ने पति की ओर से तलाक की धमकी मिलने से तंग आकर सोमवार को मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले के चार मिनट के वीडियो में नाजिया रोते हुए कह रही है कि भले ही मर जाऊंगी लेकिन, तलाक नहीं दूंगी। मेरे पति मुझसे मोहब्बत भले न करते हों लेकिन, मैं उनसे हमेशा प्यार करती थीं। करती हूं और करती रहूंगी। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


मृतका के पिता मो. उस्मान ने बताया कि उसने अपने पुत्री की शादी मो. इस्माइल शेख निवासी सिद्धार्थ नगर से की थी। बीते 9 अक्तूबर को नाजिया के बहन की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए मायके आई थी। कुछ दिनों से दोनों के बीच में रिश्ता ठीक नहीं था। जिसको लेकर उसका पति बराबर तलाक की धमकी दे रहा था। पति इस्माइल शेख मुंबई में रहता है। 
विज्ञापन


फोन पर बातचीत के दौरान ही तलाक की धमकी दिया था। सोमवार की सुबह भी उसका फोन पर झगड़ा हो रहा था। उसने कहा कि कपड़े बदलने के लिए कमरे में जा रही है। इसके बाद उसने फंदे से लटककर जान दे दी। काफी देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर बेटी पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटकी थी। कोतवाल विवेक त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर व मृतका के वायरल वीडियो में आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे नसीब की गलती है...
नाजिया वीडियो में कह रही हैं कि मैं अपने रिश्ते को बचाने के लिए पूरी तरीके से कोशिश कर चुकी हूं लेकिन, मैं नहीं बचा पा रही हूं। शौहर इस बात पर अड़ा है कि उसे तलाक देगा। मैं इसकी वजह से किसी को तकलीफ नहीं देना चाहती। इसीलिए मैं यह कदम उठा रही हूं। इसमें मेरे मम्मी-पापा, भाई-बहन किसी की गलती नहीं है। मेरे नसीब की गलती है।


शायद मेरे नसीब में यही लिखा था। मैं एक की होकर जीना चाहती हूं। मैंने देखा है कि जिनकी एक शादी होती है, उनकी इज्जत होती है जिनकी दो या उससे ज्यादा शादियां होती हैं, उनकी कोई इज्जत नहीं करता। मेरे पति मेरे बच्चे को लेना चाहते हैं लेकिन, मैं बच्चे को देना नहीं चाहती। दुआ करना मुझे जन्नत नसीब हो। दुआओं में याद रखना।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed