फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,duty chart,nikay chunav

निकाय चुनाव : 1400 कार्मिक व 646 मतपेटिकाएं लगेंगी

Fri, 16 Dec 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
gonda,duty chart,nikay chunav
गोंडा। तीन नगर पालिका व सात नगर पंचायतों के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है। ड्यूटी के लिए 11 हजार कर्मचारियों की फीडिंग पूरी कर ली गई है। चुनाव में 1400 कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। हर बूथ पर दो पदों अध्यक्ष और सभासद के लिए चुनाव होने हैं, इसलिए दो मतपेटिकाएं लगेंगी। जिले चार हजार मतपेटिकाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जिले की नगर पंचायतें बेलसर, धानेपुर, कटरा बाजार, खरगूपुर, मनकापुर, धानेपुर व तरबगंज के साथ ही नगर पालिका परिषद गोंडा, नवाबगंज व करनैलगंज के 173 वार्ड में 2.59 लाख मतदाता शहर की सरकार का चुनाव करेंगे। मतदान के लिए 114 मतदान केंद्र व 323 मत देयस्थल बनाए गए हैं। चुनाव के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं रिजर्व कर्मचारी भी होंगे, इसे मिलाकर करीब 14 सौ कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रशिक्षण भी हो रहा है। बीते दिनों निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण हो चुका है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की सियासत गरमाई
करनैलगंज भाजपा विधायक ने नगर पालिका में चुनावी सियासत को तेज कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा टिकट के कई दावेदारों को लेकर उहापोह की स्थिति पर भाजपा विधायक अजय सिंह ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग डाक बंगले में बैठक कर कहा कि भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने तक सभी को सामंजस्य पूर्ण तरीके से मतदाताओं के बीच रहने एवं भाजपा के पक्ष में वोट मांगने की अपील की है। वहीं, पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहित पांडेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, भाजपा के अशोक सिंह व वरिष्ठ व्यवसाई अमित सिंघानिया, नमामि गंगे के जिला संयोजक संजय यज्ञसैनी टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे हैं।

वहीं, विधायक ने कहा कि करनैलगंज नगर पालिका परिषद में बीते पांच वर्षों में कराए एक-एक कार्यों का सत्यापन एवं उसकी जांच होगी। कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद करनैलगंज नगर पालिका परिषद को आवंटित किए गए धन से हुए विकास कार्यों का सत्यापन होगा और एक एक कार्य की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर शासन स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed