{"_id":"63a34f5248462943e460a156","slug":"gonda-advocate-gyapan-gonda-news-lko663007370","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: साथी की हत्या से गुस्साए वकीलों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: साथी की हत्या से गुस्साए वकीलों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जनपद फिरोजाबाद में सुबह टहलते समय युवा अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की गोली मारकर हत्या से आक्रोशित वकीलों ने बुधवार को जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ला व संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने फिरोजाबाद में दिनदहाड़े अधिवक्ता की हुई हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट से सिविल न्यायालय परिसर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की।
मांगपत्र में अधिवक्ता के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने, मृतक आश्रितों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांगें शामिल हैं। सभा को पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, रवि प्रकाश पांडेय ने संबोधित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसुराम मिश्र, पूर्व अध्यक्ष संगमलाल सिंह, बिंदेश्वरी दूबे, विनय कुमार मिश्र, संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ मंडल महामंत्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, मंडल महामंत्री अखंडानंद तिवारी, अजेय विक्रम सिंह, दिलीप कुमार पांडेय, देवन मिश्रा, इजहार अहमद, गनेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।