फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonard's land will be filled with joy on Hanuman Jayanti

Gonda News: हनुमान जयंती पर राममय होगी गोनार्द की धरा

Tue, 23 Apr 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gonard's land will be filled with joy on Hanuman Jayanti
गोंडा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार बड़े महावीर जयंती को लेकर जिले में काफी उत्साह है। मर्यादा पुरुषोत्तम के परम भक्त के जन्म दिवस पर जिले को राममय करने की तैयारी है। मेंहदीपुर बालाजी सेवक परिवार सहित व अन्य हिंदू संगठनों की ओर से जिले में 1001 स्थानों पर रामचरित मानस व सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। रामचरित मानस का शुभारंभ सोमवार को ही कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड स्थित शारदा मैरिज लॉन में गीतेश प्रकाश भजन मंडली की ओर से रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। मंगलवार को मानस के समापन पर हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विहिप के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय ने बताया कि सभी प्रखंडों में महावीर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर, चंटूदास बाबा मंदिर, इटियाथोक के हनुमानगढ़ी मंदिर, खरगूपुर, करनैलगंज, मनकापुर, परसपुर, छपिया, बभनजोत, धानेपुर, खरगूपुर, बेलसर, तरबगंज, नवाबगंज, वजीरगंज समेत जिलेभर में आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

बजरंगबली की जयंती पर मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कढ़ी-चावल, पूरी-नुक्ती का प्रसाद वितरण किया जाएगा। करनैलगंज में महावीर जन्मोत्सव पर गरीब बेटियों का विवाह कराया जाएगा। मनकापुर के पटेलनगर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed