फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goat ate coriander, seven injured in fight

Gonda News: बकरी ने खा ली धनिया, मारपीट में सात घायल

Thu, 11 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Goat ate coriander, seven injured in fight
मसकनवा (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी मनीपुर ग्रांट गांव में बाहर सूखने के लिए रखी धनिया बकरी ने खा ली, इससे पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष के छह व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



महुलीखोरी मनीपुर ग्रांट निवासी दीपा बुधवार को बकरी चराकर वापस आ रही थी। रास्ते में पड़ोसी जुमई के घर के बाहर धनिया सूख रहा था। रास्ते से जा रही बकरी ने धनिया खा लिया। इस पर पड़ोसी ने बकरी के बच्चे को पकड़ लिया तथा दीपा की पिटाई कर दी। दीपा के भाई गोविंद चौहान ने बताया कि धनिया खाने से नाराज जुमई शांति व विनोद के साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर दीपा के घर आ धमके।
विज्ञापन


उक्त लोगों ने दीपा (13), उसकी माता रामकली (45), पिता बीशू चौहान (48), बहन सोनिया ( 27), अंतिमा (17), रीमा (15), को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां से रामकली व सोनिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौकी प्रभारी मसकनवा बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया की मां-बेटी दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष से शांति जख्मी हैं। चौकी प्रभारी ने बताया की एक पक्ष से बीसू तथा दूसरे पक्ष से शांति देवी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed