फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   get rid of water logging

जलभराव से मिलेगी निजात

Sat, 27 Jun 2015 11:54 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
घरों के सामने जलभराव से लोगों को अब निजात मिल जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर टीम ने वार्डों का निरीक्षण कर ऐसे स्थानों का ब्यौरा जुटाया है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर चिह्नित स्थानों पर शीघ्र ही नालियों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष इशरत जमाल के निर्देश पर ईओ राकेश कुमार जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि इकबाल जावेद उर्फ फ्लावर, सिविल जेई भरत सिंह वर्मा व सुरेश गुप्ता ने शनिवार को पहलवारा, अचलापुर, तुलसी पार्क व सिविल लाइंस का दौरा किया।
विज्ञापन


बीते दिनों हुई बरसात से इन मोहल्लों में कई स्थानों पर जलभराव व कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। पहलवारा मोहल्ले में पीपल झारखंडी मंदिर से सदर तहसील गेट तक बौद्ध परिपथ की दोनों पटरियों पर नालियों का निर्माण न होने से जगह-जगह जलभराव व कीचड़ की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में तो यहां के लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो जाता है। यही हाल अचलापुर, तुलसी पार्क व सिविल लाइंस का है। टीम ने ऐसे स्थलों का चयन कर लिया है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका प्रशासन इन स्थानों पर नालियों का निर्माण शीघ्र कराएगा। टीम की रिपोर्ट पर अध्यक्ष ने सभी सफाई कर्मियों को तत्काल पानी व कीचड़ हटवाने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed