फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gave ticket to Lakshmi to make Uzma win: Manish

उज्मा को जिताने के लिए दिलाया लक्ष्मी को टिकट : मनीष

Wed, 10 May 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gave ticket to Lakshmi to make Uzma win: Manish
भाजपा नेता मनीष सिंह। - संवाद
गोंडा। निकाय चुनाव के बाद विवादित चैट का स्क्रीनशॉट वायरल होने को लेकर भाजपा में घमासान बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद गोंडा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी रायचंदानी के ससुर व पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी व एक जनप्रतिनिधि पर निशाना साधा।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के साथ ही वीडियो जारी किया। इसमें कहा कि जिले के एक बड़े नेता दोहरा चरित्र अपना रहे हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी उज्मा राशिद को जिताने के लिए भाजपा से कमजोर प्रत्याशी को टिकट दिलवाया। मेरे पास ऐसा वीडियो क्लिप है, जिसे जारी करने से पूरे जिले में हड़कंप मच जाएगा। कहा- मठाधीश लोगों ने एक पोलिंग बूथ पर 400 वोट फर्जी डलवाए। जिसमें से 200 वोट भाजपा व 200 वोट सपा को डालने को कहा गया। इसका मेरे पास साक्ष्य है। जिला उपाध्यक्ष ने पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी पर आरोप लगाया कि वह खुद दो बार पार्टी का विरोध कर चुके हैं। उस चुनाव में वह निर्दलीय प्रत्याशी रहे रूपेश श्रीवास्तव उर्फ निर्मल के मंच को संबोधित करते थे।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में राधाकुंड से चुनाव लड़ रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के खिलाफ निर्दल प्रत्याशी का समर्थन करते हुए ऊपर लाला, नीचे ताला... का नारा दिया था। उस समय निर्दलीय निर्मल चेयरमैन और धरम कश्यप ताला चुनाव निशान के साथ सभासद का चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed