फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Garib Kalyan Mela will be held on all blocks

गरीब कल्याण मेला 25 सितंबर को, सभी ब्लॉकों पर आयोजित होगा मेला

Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Garib Kalyan Mela will be held on all blocks
गोंडा। ब्लाक स्तर ही पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 25 सितंबर को सभी ब्लाकों पर गरीब कल्याण मेला आयोजित होगा। इस संबंध में सोमवार को डीएम मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रदेश के गरीब व पिछड़े वर्ग वाले लोगों के विकास लिए नई नई योजनाएं बनाने के साथ-साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहेे हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही एक बड़े आयोजन की शुरुआत आगामी 25 सितंबर को होने जा रही है। गरीब कल्याण मेला के रूप में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के सभी 16 विकास खंडों मुख्यालयों पर आरोग्य मेला का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण, विभिन्न पेंशन योजनाओं के आवेदन व स्वीकृति पत्र, आवास योजना और स्वरोजगार योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को राज्य सरकार की योजना से जोड़े जाने के साथ-साथ जन आरोग्य मेले का भी आयोजन होगा।
इसके साथ ही बैंकों से समन्वय स्थापित कर विशेष लोन शिविर, स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीकरण, मत्स्य पट्टे हेतु आवेदन, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, जल निगम, एनआरएलएम, पोषक काउंटर, दिव्यांग प्रमाणपत्र व दिव्यांग उपकरण के लिए काउंटर, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, आवास योजना, पशुपालन, छात्रवृत्ति काउंटर, कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पेंशन योजनाओं के काउंटर सहित अन्य विभागों के काउंटर सभी ब्लॉकों पर लगाए जाएंगे।
इस संबंध में सभी संबंधित विभागीय अफसरों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को जनपद सभी ब्लाक मुख्यालयों पर गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को ब्लाकवार नोडल अधिकारी नामित किया गया है जो अपनी देखरेख में गरीब कल्याण मेले का आयोजन संपन्न कराएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. आरएस केसरी सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed