फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Furniture and decoration items from Saharanpur are tempting

Gonda News: सहारनपुर का फर्नीचर व साज-सज्जा का सामान लुभा रहा

Sun, 04 Jan 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Furniture and decoration items from Saharanpur are tempting
गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित 10 दिवसीय खादी महोत्सव में फर्नीचर, खादी व साज-सज्जा के सामान के साथ ही मक्का का स्वाद लोगों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन

यहां के जिले के साथ ही अन्य देसी उत्पाद भी खूब बिक रहे हैं। रविवार को छुट्टी के बावजूद दोपहर तक ठंड का असर दिखाई पड़ा। धूप खिलने के बाद लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की है।
विज्ञापन

सहारनपुर के कारोबारी सुलेमान ने हस्तनिर्मित फर्नीचर का स्टॉल लगाया है। वह खादी ग्रामोद्योग की ओर से आयोजित प्रत्येक मेले में स्टॉल लगाते हैं। 18 हजार रुपये में लकड़ी का सोफासेट उपलब्ध करा रहे हैं। घर की सजावट के लिए लकड़ी की नक्काशीदार घड़ी 700 से 1,200 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के स्वीट काॅर्न (मक्का) का स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। स्टॉल संचालक सलाउद्दीन ने बताया कि एक भुट्टे के दाम 50 रुपये हैं। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि महोत्सव में ग्रामोद्योग के 170 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। शनिवार तक 95 लाख रुपये तक की बिक्री हो चुकी है।

-------------------
सात को होगा फैशन शो

ग्रामोद्योग अधिकारियों का कहना है कि सात जनवरी को खादी कपड़ों का फैशन शो होगा। इसमें युवक व युवतियां खादी कपड़ों में प्रतिभाग करेंगी। इस शो से खादी को प्रोत्साहन मिलेगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए युवक व युवतियां मेले में बनाए गए खादी ग्रामोद्योग के अस्थायी कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed