फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fraudman cheated Rs 1.1 lakh

दोगुना रुपये देने का झांसा देकर ठगे 1.1 लाख

Sun, 13 Sep 2015 11:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
रामपुर गांव में शनिवार की देर शाम असली नोट के दो गुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने छापामारी करके गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने 1.33 लाख रुपये के असली नोट, केमिकल, नोट के आकार के सादे कागज, परखनली, डाई व सोडियम टिंचर बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना वजीरगंज में चार लोगों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वजीरगंज अवधेशराज सिंह ने बताया कि बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बजहा रुदौली बुजुर्ग गांव के रहने वाले साधू प्रसाद वर्मा ने 12 सितंबर को पुलिस को खबर दी कि थाना क्षेत्र के रामपुर पूरे डाढू गांव का रहने वाला दुखहरन सिंह असली नोट के बदले दोगुना नोट देने का झांसा देकर 1 लाख 10 हजार ले लिया। जब उसने दोगुना नोट मांगे तो दुखहरन उसे टरकाता रहा। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि इसी सूचना पर दुखहरन के घर पर छापा मारकर समरथ सिंह निवासी रामपुर, बहादुर निवासी पूरे डाढू,  होलीराम चौहान निवासी विशुन तिवारी पुरवा थाना तरबगंज को गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके पर 1 लाख 33 हजार रुपये के असली नोट, 43 परखनली, 12 आयोडीन ट्रिनचर, 2 डिब्बा सोडियम, 13 जोड़ा शीशा डाई 76 नोट साइज के कागज, गैस सिलेंडर व 20 रुपये के 15 नोट पानी में भिगोये हुए बरामद हुए।

इसके साथ ही पांच बाइक भी बरामद हुई है। एसओ के मुताबिक मुख्य आरोपी दुखहरन सिंह मौके से भाग गया। एसओ ने बताया कि दुखहरन लोगों को दोगुना नोट देने का झांसा देकर ठगी करता था।


उन्होंने बताया कि दुखहरन पहले भी लखनऊ व सिद्धार्थ नगर में ठगी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। एसओ ने बताया कि साधू प्रसाद की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में दुखहरन सिंह, समरथ सिंह, बहादुर, होलीराम चौहान के खिलाफ थाना वजीरगंज में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed