फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four stretchers placed outside the emergency ward; staff also deployed

Gonda News: इमरजेंसी के बाहर रखवाए चार स्ट्रेचर, कर्मी भी तैनात

Tue, 11 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Four stretchers placed outside the emergency ward; staff also deployed
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करतीं प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह व इमरजेंसी के बाहर रखे गए स्ट्रेचर।
गोंडा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के सामने बुजुर्ग महिला को समय पर स्ट्रेचर नहीं मिलने की खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इमरजेंसी के बाहर चार स्ट्रेचर रखवाए। साथ ही कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को इमरजेंसी के सामने बुजुर्ग महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन तत्काल स्ट्रेचर नहीं मिल सका था। वहीं, अस्पताल के अंदर स्ट्रेचर पर अभिलेख व अन्य सामान ढोया जा रहा था। इस संबंध में अमर उजाला में स्ट्रेचर पर ढो रहे अभिलेख, वृद्धा दर्द से तड़पती रही शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। मंगलवार को प्रधानाचार्य ने डॉक्टरों और व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों के साथ बैठक कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ओपीडी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, एमएस डॉ. आफताब आलम, डॉ. अनिल वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करतीं प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह व इमरजेंसी के बाहर रखे गए स्ट्रेचर।

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करतीं प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह व इमरजेंसी के बाहर रखे गए स्ट्रेचर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed