फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four including mother and son beaten in land dispute

भूमि विवाद में मां-बेटे समेत चार को पीटा

Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Four including mother and son beaten in land dispute
परसपुर (गोंडा)। भूमि विवाद की दो घटनाओं में मां-बेटे व दो भाइयों सहित चार लोगों की पिटाई कर दी गई। दोनों प्रकरणों में एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट थाना परसपुर में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

परसपुर क्षेत्र के ग्राम दुबाई के मजरे गोसाईं पुरवा निवासी हरदीस गोस्वामी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर उसके गांव के ही रहने वाले संजय गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, दीपक गोस्वामी व ननकी उर्फ अंकित गोस्वामी मंगलवार सुबह उसके घर चढ़ आए और उससे अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर जब उसकी मां मीना बचाने आयीं तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। गांव के लोगों ने बीचबचाव कराया। हरदीस गोस्वामी की तहरीर पर संजय गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, दीपक गोस्वामी व ननकी उर्फ अंकित गोस्वामी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना ग्राम बिहारी वैश्य पुरवा, बहुवन मदार मांझा की है। यहां के निवासी नंदलाल सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि आबादी की भूमि के बंटवारे के विवाद में रविवार सुबह गांव निवासी दुर्गेश सिंह, अंकित सिंह, साहबदीन सिंह व संगीता सिंह पत्नी दुर्गेश सिंह उससे अभद्रता करते हुए लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे।

शोर मचाने पर उसका भाई दुर्गा सिंह बचाने दौड़ा तो उसे भी पीट दिया। नंदलाल सिंह की तहरीर पर दुर्गेश सिंह, अंकित सिंह, साहबदीन सिंह व संगीता के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपी एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed