{"_id":"5ef37c1d8ebc3e431314a60f","slug":"four-corona-including-bjp-district-vice-president-infected-gonda-news-lko527544064","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत चार कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत चार कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
गोंडा के मालवीयनगर स्थित भाजपा नेता के कोरोना पाजीटिव निकलने के बाद घर को नही किया गया सील।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना संक्रमण का दायरा अब शहर में लगातार बढ़ रहा है। शहर के एक नामी भाजपा नेता समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसमें से तीन लोगों की जांच जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से हुई है। जबकि एक की रिपोर्ट देर शाम लखनऊ से आई है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में भाजपा नेता समेत दो लोग पहले से ही भर्ती थे। कोविड-19 जैसे लक्षण सामने आने पर दोनों की मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में ही जांच कराई गई। जिसमें ये दोनों लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। वहीं इन दोनों लोगों को पंडरीकृपाल स्थित कोविड लेवल-1 में भर्ती करा दिया गया है। अब इन लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की तबीयत खराब होने पर होने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल में ही ट्रू नेट मशीन से उनकी जांच कराई गई तो वो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। देर रात ही उन्हें पंडरीकृपाल के कोविड लेवल-1 में भर्ती करा दिया गया। बुधवार को शहर के मालवीयनगर स्थित उनके आवास को सील करके आसपास की दुकाने बंद करा दी गई हैं। भाजपा नेता के घर से कुुछ दूरी पर मौजूद राजा देवी बक्श सिंह पुस्तकालय को बंद करा दिया गया है। नगर पालिका की ओर से सैनिटाइजेशन भी कराया गया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद कई भाजपा नेताओं की सांसें अटक गई हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व में कई लोगों के संपर्क में आये थे। वहीं नगर कोतवाली के बगल में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उनकी भी जिला अस्पताल में जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट ट्रू नेट से पॉजिटिव आई है। एक बार फिर उन दोनों का सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजा जायेगा। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में हलधरमऊ क्षेत्र निवासी मरीज की रिपोर्ट लखनऊ से आई है। जबकि परसपुर निवासी युवक की जांच ट्रूनेट मशीन से मंगलवार को हुई थी।
विज्ञापन
भाजपा नेता को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट
मंगलवार देर रात भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में माहौल काफी देर तक गर्माया रहा। हालांकि काफी देर की मशक्कत के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को जब कोरोना संक्रमित पाये जाने वाले लोगों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रकिया शुरू हुई तो उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। भाजपा नेता के घर के आसपास का इलाका सील नहीं किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने बताया कि उनका घर मुख्य सड़क पर है इसलिए कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है।
पांडेय तालाब और कोतवाली नगर के पास का क्षेत्र सील
महिला अस्पताल से सेवानिवृत्त एक स्टाफ नर्स जोकि पूर्व में कोरोना संक्रमित पाई गई थी। वह पटेलनगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में काम करती थी। मंगलवार की शाम को उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिसके चलते पाण्डेय तालाब के पास का क्षेत्र और कोतवाली नगर क्षेत्र के पास भी कोरोना संक्रमित पाये जाने पर वो इलाका भी सील किया गया है।
दो सौ से अधिक मरीज रेफर किये गये
कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत जिला अस्पताल और महिला अस्पताल सहित जिले की सभी सीएचसी पर ओपीडी की सुविधा शुरू कराने का निर्देश मिलने के बाद भी जिले में अधिकांश जगहों पर ओपीडी संचालित नहीं हो पा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में केवल हड्डी रोग विभाग व बाल रोग विभाग की ओपीडी ही संचालित होती मिली है। ऐसे में गरीब जनता को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ओपीडी शुरू होने के बाद अब तक लगभग दो सौ से अधिक मरीजों को रेफर किया जा चुका है। कई डॉक्टर तो मरीजों को हाथ ही नहीं लगाते हैं और रेफर का पर्चा थमा देते हैं। इससे लोगों को महंगा इलाज कराने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
महीनों से बंद पड़ी है सीटी स्कैन मशीन
केवल इलाज नहीं यहां गरीब जनता को जांच भी नहीं मुहैया हो पा रही है। विभिन्न रोगों में गंभीरता के स्तर को जांचने के लिए सीटी स्कैन की जांच कराई जाती है। खासतौर पर सिर की चोट या फिर पैरालिसिस के मरीजों की जांच के लिए सीटी स्कैन मशीन से जांच की जाती है। लेकिन बीते लगभग चार महीने से अधिक समय से सीटी स्कैन मशीन बंद पड़ी है। वहीं एक्स-रे कराने वालों को भी रिपोर्ट के नाम पर सालों से कागज पर फोटो कापी थमाई जाती है। पूछने पर वहां के जिम्मेदार बताते हैं कि पर्याप्त मात्रा में फिल्म नहीं मिलती है। जिससे लोगों को फिल्म पर रिपोर्ट दे पाना मुश्किल होता है।
अस्पताल से सीएमएस रहते गायब
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरूण लाल जो कि जिन पर कोरोना काल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है लेकिन बताया जा रहा है कि वो लगातार जिला अस्पताल से गायब रह रहे हैं। पूरा सीएमएस का कार्यालय अपने आवास से ही चला रहे हैं। ऐसे में अस्पताल के स्टाफ और अन्य लोगों की किसी प्रकार की जानकारी या फिर शिकायत करने के लिए उनसे मिलना दूभर रहता है। पूरे जिला अस्पताल में अव्यवस्था से मरीज तो मरीज स्टाफ भी परेशान हैं। सारा काम कागजों में चल रहा है।
कोरोना में मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है। इसके साथ ही जिनमें लक्षण सामने आते हैं उनकी जांच की व्यवस्था बराबर की जा रही है। हमें भी पता चला है कि जिला अस्पताल में वहां के सीएमएस ने अपना कार्यालय अलग शिफ्ट कर लिया है। ऐसे में लोगों को तो परेशानी होना स्वाभाविक है। इस बारे में हम देखेंगे कि जिला अस्पताल की सारी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित हों, उसमें कोई व्यवधान न पड़े। इसको लेकर कोई भी लापरवाही बरतता है तो ठीक नहीं है। -डॉ. अशोक गुप्ता, अपर निदेशक स्वास्थ्य, देवीपाटन मंडल
दिल्ली से खरगूपुर पहुंच गया कोरोना संक्रमित
खरगूपुर (गोंडा)। मंगलवार को कस्बे एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद भी लोगों में लापरवाही देखने को मिली। खरगूपुर के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी 24 वर्षीय युवक अपने मित्र के साथ 19 जून को दिल्ली से हवाई जहाज से लखनऊ आया था। वहां से अपने निजी कार से खरगूपुर पहुंचा था। उसी दिन से अपने नये मकान में अपने मित्र के साथ परिवार से दूर रहता था। खरगूपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल ने बताया कि युवक को 21 जून को सैंपलिंग के बाद होम क्वारंटीन करा दिया गया था। मंगलवार शाम आयी रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसे देर रात को ही लेवल-1 में शिफ्ट करा दिया गया था। कस्बे में युवक के पॉजिटिव पाये जाने के बाद भी लोग लापरवाही पूर्वक बिना मास्क लगाये इधर उधर घूमते हुए दिखे। बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर बीर बहादुर यादव व क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर गली को सील कर दिया है। साथ ही लखनऊ से लाने वाले चालक और गोंडा सैंपलिंग के लिए ले जाने वाले व्यक्ति को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।