{"_id":"6220fb8fef75d9484f795cd5","slug":"five-robbers-of-inter-state-gang-arrested-gonda-news-lko620245887","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुलिस ने अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास से दो बाइकें, 9 मोबाइल फोन व तीन हजार नकदी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली देहात व कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में लुटेरों ने पर्स, मोबाइल व पैसों की छिनैती की थी। इस मामले में दोनों थानों में पीड़ितों की ओर से केस दर्ज कराया गया था।
एसपी ने बताया कि एसओजी समेत तीन टीमें गठित कर खुलासे के निर्देश दिए गए थे। एसपी के मुताबिक, पुलिस टीम ने इन वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरोह के सुधांशु पांडेय निवासी बाबूराम पुरवा थाना तरबगंज, आशीष जायसवाल निवासी बड़का सेमरा थाना तरबगंज, शशांक दूबे निवासी मोहनपुर थाना तरबगंज, शिवम सिंह निवासी नरायनपुर थाना तरबगंज व शिवम तिवारी निवासी ढोंढेपुर थाना तरबगंज को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लूट के 3000 रुपये नकदी, 9 मोबाइल फोन, चोरी की एक बाइक व एक अन्य बाइक बरामद हुई है। एसपी के मुताबिक, पूछताछ में सभी लुटेरों ने बताया कि अपनी-अपनी महिला मित्रों की फरमाइशों को पूरा करने के लिए वह सभी लूट करते थे। एसपी ने पुलिस टीम को 25000 रूपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।