फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five lost their lives in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में पांच की जान गई

Wed, 19 Feb 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Five lost their lives in road accidents
हादसे में युवक की मौत पर शोकाकुल परिजन।
गोंडा। जिले की सड़कें एक बार फिर खून से लाल हो गईं। मंगलवार देर शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक नवाबगंज, वजीरगंज समेत अलग-अलग हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार व हेलमेट न पहनना इसके पीछे प्रमुख कारण रहा। तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में यातायात नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


वजीरगंज में गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले से टकराई बाइक, दो की मौत

डुमरियाडीह/तरबगंज। वजीरगंज थाने के धन्नीपुरवा गांव के पास मंगलवार की देर रात बाइक सवार तरबगंज के बौरिहा गांव निवासी रामनरेश मिश्र उर्फ बनवारी (55) व परशुराम (28) की गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई। रामनरेश व परशुराम एक ही बाइक से गांव के चंद्र प्रकाश के बेटे की शादी में वजीरगंज के चंदापुर गांव में बरात के लिए मंगलवार की शाम घर से निकले थे। रात में करीब 8:45 बजे वह वजीरगंज के धन्नीपुरवा के पास पहुुंचे ही थे तभी चीनी मिल जा रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅले से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही हेलमेट नहीं पहने थे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रामनरेश के बेटे मनोज मिश्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक रामनरेश के बेटे मलखान की कुछ माह पहले डूबने से मौत हो गई थी। परिवार अभी सदमे से उबर भी नहीं पाया था, इससे पहले ही एक और मौत से कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता व छोटे बेटे मनोज का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इसी तरह से परशुराम दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। करीब 20 दिन पहले घर लौटे थे। पति की मौत के बाद पत्नी बेबी बेसुध हो गईं। उनके परिवार में बेटा रौनक (5), बेटी कनक (3) और रोहन (1) हैं।
विज्ञापन


झपकी आने पर पुलिया से टकराई कार, युवक की मौत

मनकापुर/टिकरी। नवाबगंज थाने के किशुनदासपुर में बुधवार तड़के प्रयागराज से स्नान करके मां ज्ञानमती देवी (60) व रिश्तेदार अनीश तिवारी (28) के साथ कार से लौट रहे मनकापुुर झिलाही बाजार निवासी दिलीप कुमार पांडेय (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, झपकी आने के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने पुलिया से टकरा गई। इसके बाद उन्हें किसी तरह से निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुुलिस ने मां व रिश्तेदार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप मंगलवार की सुबह अपनी बुजुर्ग मां के साथ संगम में स्नान करके दोपहर बाद वापस घर के लिए रवाना हो गए थे। बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे टिकरी-किशुनदासपुर मार्ग पर हादसा हो गया। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मृतक दिलीप के बड़े भाई सदानंद पांडेय झिलाही बाजार में स्कूल चलाते हैं। जबकि दिलीप लखनऊ में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहे थे।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की जान गई

विश्नोहरपुर/नवाबगंज। नवाबगंज के बल्लीपुर पंड़ित पुरवा सोतियापुुल के पास मंगलवार रात वजीरगंज के नयपुर निवासी बाइक सवार राजेश सिंह (30) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस दौरान सिर पर गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। रात करीब दस बजे नवाबगंज बाजार से वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। राजेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दोनों भाईयों नंदू व संतोष की शादी नहीं हुई है। दोनों भाई बाहर रहते थे। वहीं, मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा बेटे आदित्य व अंकुुश हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिला है।


शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

खरगूपुर (गोंडा)। अचलापुर बरगदही निवासी गौरी शंकर तिवारी (27), प्रवेश तिवारी (22) व ट्विंकल तिवारी (24) एक ही बाइक से मंगलवार की रात बहराइच शादी समारोह में जा रहे थे। सभी पयागपुर-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया चीनी मिल के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से एक ट्राॅला से टकरा गई। इस हादसे में गौरीशंकर की मौत हो गई। प्रवेश व ट्विंकल गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मृतक गौरी शंकर के चार वर्ष का एक बेटा है। पत्नी खुशबू व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed