फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five hundred personnel will count 1.55 lakh votes

Gonda News: पांच सौ कार्मिक करेंगे 1.55 लाख वोटों की गिनती

Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five hundred personnel will count 1.55 lakh votes
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में मतगणना प्रशिक्षण का जायजा लेते डीएम। - संवाद
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन में मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में पांच सौ कार्मिकों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार व सीडीओ एम. अरून्मोली ने बुधवार को प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। वहीं, जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षकों को मतगणना के समय उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जिले के दसों निकायों कें चुनाव में एक लाख 55 हजार 277 मत पड़े हैं। मतगणना 13 मई को चार स्थानों के 102 काउंटरों पर होगी। जिससे दस चेयरमैन के 103 व 168 सभासद पद के 865 दावेदारों की किस्मत का फैसला होगा। गोंडा नगर पालिका परिषद में चेयरमैन पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां 1,05,367 मतदाताओं में से 53,885 ने वोट दिया है।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर पालिका में चेयरमैन पद के 13 प्रत्याशी हैं। यहां 30,461 मतदाताओं में से 19,666 ने वोट दिया है। नवाबगंज नगर पालिका परिषद में चेयरमैन के 12 प्रत्याशी हैं और यहां 15,448 में से 11,206 मतदाताओं ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नवगठित नगर पंचायत धानेपुर में चेयरमैन पद के लिए 13 दावेदार रहे। यहां 21,141 मतदाताओं में से 12,027 ने वोट दिया। खरगूपुर नगर पंचायत में चेयरमैन के नौ प्रत्याशी रहे और 8,232 मतदाताओं में से 5,712 ने वोट डाला। तरबगंज नगर पंचायत में चेयरमैन पद के सात प्रत्याशी मैदान में रहे, यहां 17,639 में से 10,990 मतदाताओं ने मतदान किया। नगर पंचायत बेलसर से अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी मैदान में रहे और 25,217 में से 15,960 ने मतदान किया है।
नगर पंचायत कटरा बाजार के 17 प्रत्याशी हैं। यहां 16,823 में से 11373 ने मतदान किया। नगर पंचायत परसपुर में 11 दावेदारों रहे। यहां 14,157 में से 9,245 मतदाताओं ने वोट किया है। वहीं मनकापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी हैं। यहां 7,828 मतदाताओं में से 5,213 ने मतदान किया है। 13 मई को इन मतों की गणना से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

दसों नगरीय निकायों के मतों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। एक घंटे बाद से सभासद पदों के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। करीब नौ बजे कटरा बाजार व मनकापुर के सभासद प्रत्याशियों के परिणाम आने की शुरुआत होगी। इसके साथ ही 11 बजे से अध्यक्ष पदों के लिए रुझान भी सामने आ जाएंगे। दोपहर दो बजे के बाद से अध्यक्ष पद के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed