फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five dead including two teachers from Corona, 139 new cases

कोरोना से दो शिक्षक समेत पांच की मौत, 139 नए केस

Fri, 30 Apr 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Five dead including two teachers from Corona, 139 new cases
गोंडा। कोरोना का रूप जानलेवा होता जा रहा है। कोरोना से पांच लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 118 हो गई है। कोरोना के साथ अन्य बीमारियों के बढने से लगातार मौते हो रहीं हैं। इससे लोग सहमे हुए हैं और कोरोना से बचाव के लिए कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 5721 लोगों की सैंपल जांच रिपोर्ट आई हैं जिसमें 139 लोग ही कोरोना पाजिटिव मिले हैं। अब तक की आई कोरोना रिपोर्ट में सबसे अधिक कमी आई है। इससे राहत के संकेत तो मिले हैं लेकिन अभी स्थिति काफी चिंताजनक है। लोगों को और सर्तकता बरतनी होगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से लगातार मौत का सिलसिला जारी है। कोरोना के चपेट में आए पांच लोगों की शुक्रवार को मौत हुई है। शिक्षक संगठनों की ओर से दो शिक्षकों के मौत की जानकारी दी गई है। जिसमें तरबगंज के शिक्षक राघवेंद्र तिवारी की मौत अयोध्या के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हलधरमऊ के शिक्षक विनोद यादव की मौत हुई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पांच की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौतों से लोग सहमे हुए हैं।

मरीजों के इलाज की प्रशासन लगातार फीडबैक ले रहा है। कोविड हॉस्पिटल के मरीजों से बात करने के साथ ही चिकित्सकों से भी जानकारी ली जा रही है। इस समय अस्पताल में 50 के करीब मरीजों का इलाज हो रहा है। महिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगने से मरीजों को राहत मिली है। अब आक्सीजन से मरीजों के इलाज भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में भी आक्सीजन की स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed