फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   First surgery successful in the Obstetrics and Gynecology Department of the medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज के प्रसूतिरोग विभाग में पहली सर्जरी सफल

Wed, 01 Jul 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Jul 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
First surgery successful in the Obstetrics and Gynecology Department of the medical college
गोंडा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूतिरोग विभाग ने पहली बड़ी सर्जरी सफलतापूर्वक कर नई उपलब्धि हासिल की है। विभाग में भर्ती एक महिला की बच्चेदानी (हिस्टेरेक्टॉमी) का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की हालत सामान्य है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार अंजू पिछले करीब छह माह से लगातार पेट दर्द से परेशान थीं। जांच में बच्चेदानी से संबंधित गंभीर समस्या सामने आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में भर्ती किया गया। मंगलवार को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने सफलतापूर्वक हिस्टेरेक्टॉमी की। ऑपरेशन के बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एमडब्ल्यू खान ने बताया कि अब गायनी विभाग में नियमित रूप से विभिन्न प्रकार की स्त्री रोग संबंधी सर्जरी की जाएंगी। इससे जिले की महिलाओं को समय पर बेहतर उपचार मिलेगा और उन्हें दूसरे जिलों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed