फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   First aid facilities were not available in two buses, and a fire extinguisher was missing in one

Gonda News: दो बसों में नहीं मिली प्राथमिक उपचार की सुविधा, एक में नहीं मिला अग्निशमन यंत्र

Tue, 28 Oct 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
First aid facilities were not available in two buses, and a fire extinguisher was missing in one
गुरुनानक चौराहे के पास बस संचालकों निर्देश देते एआरटीओ आरसी भारतीय। - संवाद 
गोंडा। अमर उजाला के 28 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित खबर पांच घंटे लगातार तेज रफ्तार में दौड़ाई बस, अचानक लगी आग को प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मंगलवार दोपहर एआरटीओ आरसी भारतीय व यात्री कर अधिकारी मो. आरिफ खां ने गुरुनानक चौराहे पर दो बसों की जांच की। इनमें से एक बस में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। दाेनों बसों में प्राथमिक उपचार का भी कोई प्रबंध नहीं मिला। जांच में पाया गया कि इन दोनों बसों का परमिट समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद दोनों बसों को नो पार्किंग जोन में खड़ा करके सवारियां बैठाई जा रही थीं।
विज्ञापन

एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि दोनों बसों का चालान करने के साथ ही नो परमिट पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बस संचालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि अगर अभिलेखों में कमी पाई गई और नो पार्किंग जोन में बसें खड़ी मिलीं तो एमवी एक्ट में सीज कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी मो. आरिफ खां ने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरलोड तीन पिकअप पकड़ी गईं। तीनों पिकअप बिना फिटनेस के संचालित हो रही थीं। तीनों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चालकों को चेतावनी दी गई है कि बिना परमिट और फिटनेस के वाहनों का संचालन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed