फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fire,cold

ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव के इंतजाम नाकाफी

Thu, 20 Jan 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
fire,cold
फोटो-19 गोंडा में अलाव के सहारे ठंड दूर करने का प्रयास करते लोग। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह कोहरे की चादर वाहनों का रास्ता रोकती रहती तो दोपहर बाद निकलने वाली धूप भी बर्फीली ठंड के आगे निरीह साबित हो रही है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से किया गया इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है। प्रशासन भले ही 40 जगहों पर अलाव जलवाने का दावा कर रहा हो लेकिन चौराहों पर सिर्फ अलाव की राख दिखायी पड़ रही है। वहीं कंबल वितरण का अता पता नहीं है। ठंड दूर करने के लिए अब सामाजिक कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा, दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन तो हुए लेकिन बर्फीली हवाओं के आगे सूरज की गर्मी नाकाफी साबित हुई। गलन के चलते ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। ठंड से बचाव के लिए दुकानों व कार्यालयों में लोग हीटर के सामने बैठे रहे तो चौराहो पर लोग कूड़ा जलाकर ठंड से बचते दिखाई पड़े। ठंड का सीधा असर बाजारों की रौनक पर दिखाई पड़ रहा है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा। रानी बाजार से लेकर चौक बाजार, ददुआ बाजार व अन्य बाजारों में भीड़ कम दिखी। नगर पालिका की ओर से 40 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अधिकांश चौराहों पर दिन मेें अलाव का राख ही दिखायी पड़ता है।
विज्ञापन

गरीबों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए हर साल प्रशासन की ओर से कंबल वितरण की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस साल कंबल वितरण का कोई अता-पता ही नहीं है। जिससे सड़क के फुटपाथ पर गुजारा करने वालों व गरीबों के लिए ठंडी से बचाव के इंतजाम नहीं हो पा रहा है। वहीं लोगों को ठिठुरन से बचाने के लिए समाजसेवी अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जलवाया अलाव
भारतीय ग्रामीण लोक कल्याण शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थान बेलसर गोंडा ने कड़ाके ठंड से निजात दिलाने के लिए कई स्थानों पर अलाव जलवाया है। संस्थान के शान मोहम्मद ने बताया कि विभिन्न स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। गोंडा के इदरीसी कॉलोनी पूर्वी सेक्टर में भी अलाव की व्यवस्था की गई। इसमें मोहम्मद शब्बीर, छोटेलाल, किस्मत अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अकील, आरिफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed