फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR against four in Manoj's murder

Gonda News: मनोज की हत्या में चार के खिलाफ एफआईआर

Mon, 22 Apr 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR against four in Manoj's murder
विज्ञापन




गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के दलपतपुर खटिकन पुरवा में सातवीं के छात्र मनीष यादव की हत्या के मामले में उनके भाई धर्मेंद्र यादव ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने हत्या व हत्या की साजिश की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शनिवार को उनके गांव के रामजियावन वर्मा के बेटे का तिलक समारोह था। जिसमें वह अपने भाई मनीष यादव के संग गए थे। आरोप है कि रात तकरीबन साढ़े दस बजे गांव के परवेश यादव उनके भाई मनीष को अपने बांस के बाग की ओर बुला ले गए। वहां पहले से मौजूद राजकुमार यादव व मुकेश यादव ने अपने साथियों संग मिलकर बांके से वार करके मनीष की हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव के ही राजकुमार यादव व संजय प्रताप यादव ने साजिश रचकर मनीष की हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर उक्त चार आरोपियों के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मनीष छह भाइयों में सबसे छोटा था। पिता हनोमान यादव रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। मृतक के भाई सुरेंद्र यादव का कहना है कि सबसे छोटा भाई मनीष गुरुकुल विद्यापीठ रुपईडीह गोपालबाग में कक्षा सात का छात्र था। उसकी हत्या से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed