फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Final list of 151 UP Board exam centres released

Gonda News: यूपी बोर्ड के 151 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी

Thu, 18 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Final list of 151 UP Board exam centres released
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिले में इस बार करीब 94 हजार परीक्षार्थियों के लिए 151 इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अब विशेष परिस्थितियों में 22 दिसंबर तक ही पुन: आपत्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन

परिषद की ओर से पहले 127 परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी कर प्रबंधकों से आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद 40 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मंजूरी दी गई, जबकि मानकों पर खरे न उतरने के कारण 16 केंद्रों को सूची से हटा दिया गया। इसके बाद अंतिम रूप से 151 परीक्षा केंद्रों की सूची तय की गई। डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची चस्पा की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि आपत्तियों की स्थलीय जांच कर आख्या परिषद को भेजी गई थी। जिसके बाद 151 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की गई है। परिषद के नियमानुसार विशेष परिस्थिति में एक बार फिर 22 दिसंबर तक मौका दिया गया है। नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed