फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   File a lawsuit by removing illegal occupation of school land

डीएम व एसपी ने देखी थाना समाधान दिवस की हकीकत

Sat, 28 Aug 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
File a lawsuit by removing illegal occupation of school land
गोंडा। शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कोतवाली करनैलगंज एवं कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया। फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

डीएम ने प्राप्त शिकायती पत्र पर ग्राम कन्जरपुरवा में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले रामनाथ पुत्र बाबूराम गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर अवैध कब्ज हटवाने के आदेश एसडीएम और सीओ को दिए हैं।
विज्ञापन

दत्तनगर के लेखपाल संजय अवस्थी को तत्काल उन्हें आवंटित ग्राम सभा का चार्ज न लेने पर एवं कार्यशैली में सुधार न करने पर निलंबन की चेतावनी दी है। नगर पालिका क्षेत्र करनैलगंज निवासी शिवनारायण मौर्य ने शिकायत किया कि ईओ नगर पालिका द्वारा उनकी निजी जमीन पर सरकारी रास्ता निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम करनैलगंज व सीओ को आदेश दिया है कि ईओ से मिलकर मामले का निस्तारण कराएं, तथा यदि निस्तारण नहीं होता है तो ईओ नगर पालिका के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
ठठेरी बाजार निवासिनी बड़का पत्नी मुन्ना ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास मिला। वह मकान बनवा रही थी, परंतु विपक्षीगणों द्वारा बनाने नहीं दिया जा रहा है। डीएम ने कोतवाल करनैलगंज को आदेशित किया कि स्वयं निरीक्षण कर लें और यदि शिकायत सही है तो दोषी के खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लेखपाल अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की भूमि, खलिहान, सरकारी तालाब, बंजर, नवीन परती, सरकारी आबादी, चारागाह आदि का भौतिक निरीक्षण करें तथा यह तय करें कि उनकी ग्राम सभा में कहीं भी किसी भी सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा तो नहीं हैं।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने वहां पर भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed