{"_id":"62828c3db50a9a1ffc25dd8a","slug":"fighting-between-two-groups-firing-gonda-news-lko6308915179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुटों में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में सलारपुरवा गांव के पास सोमवार दोपहर दो गुटों में रंजिश को लेकर मारपीट व फायरिंग हुई। भीड़ जुटने पर हमलावर दो बाइक मौके पर छोड़कर भाग गये। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त करने के साथ ही पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में कोतवाली नगर में एक दर्जन नामजद समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव के इशारे पर हमले का आरोप लगाया जा रहा है।
गंगापुर गांव निवासी सुनील शुक्ल ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि निर्मल श्रीवास्तव उर्फ रूपेश कुमार की उनसे वर्ष 1992 से रंजिश चली आ रही है। बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी बुआ के बेटे शिवपूजन संग चौपहिया गाड़ी से मनकापुर से घर लौट रहा था। सलारपुरवा नहर के पास एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। पिटाई करने के साथ ही पिस्टल व तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में उनकी बुआ के बेटे शिवपूजन ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किया तो हमलावर धमकी देते भाग गये।
भागते समय हमलावरों की दो बाइक मौके पर छूट गईं। आरोप है कि निर्मल श्रीवास्तव के इशारे पर उन पर हमला हुआ है। फायरिंग की सूचना पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम व नगर कोतवाल पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों बाइक को कोतवाली ले आई है। सीओ सदर ने बताया कि मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, निर्मल श्रीवास्तव का कहना है कि वह लखनऊ में हैं। उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। उन पर लगाए गये आरोप निराधार हैं।