फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Female Pradhan injured in attack dies

Gonda News: हमले में जख्मी महिला प्रधान की मौत

Wed, 27 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Female Pradhan injured in attack dies
ग्राम प्रधान कृष्णावती। फाइल फोटो
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के सीरबनकट गांव की ग्राम प्रधान कृष्णावती वर्मा ने केजीएमयू लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। पिछले माह गांव में दो पक्षों के बीच जमीन में खूंटा उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया था। मामले को सुलझाने के लिए एक पक्ष के लोग प्रधान पति को बुलाकर संग ले गए थे, पीछे से ग्राम प्रधान भी पहुंच गईं। बीचबचाव करते समय दूसरे पक्ष के लोगों के हमले में वह जख्मी हो गईं थीं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्रधान पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी की क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन



विकासखंड इटियाथोक के सीरबनकट गांव के रहने वाले याकूब व अकीलुननिशा के बीच 31 अगस्त को खूंटा उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर याकूब ने ग्राम प्रधान कृष्णावती वर्मा के पति मेवालाल वर्मा को बुला लिया। पीछे से ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हो गई। बीचबचाव के दौरान एक पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया था। ग्राम प्रधान को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत में केजीएमयू लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

मारपीट के 28 दिन बाद मंगलवार देर रात ग्राम प्रधान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अकीलुन्निशा की ओर से याकूब, मेवालाल वर्मा, लल्लन वर्मा, अमन वर्मा व याकूब अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि याकूब की ओर से मो. रफीक, मो. सद्दाम, मो. ननके व मो. शकील के खिलाफ मारपीट व धमकी की क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मेवालाल वर्मा ने मो. हनीफ समेत नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसे रोजनामचा पर दाखिल कर पहले से दर्ज मारपीट व धमकी के मुकदमे में बलवा व गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कृष्णावती देवी का लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव सीरबनकट में शव पहुंचा। ग्राम प्रधान की मौत की सूचना पर रिश्तेदार समेत गांव व क्षेत्र के लोगों की उनके घर पर भीड़ रही। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद गांव से कुछ दूरी पर खेत में मेवालाल ने पत्नी कृष्णावती देवी को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed