फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Father murdered in greed of property and pension

प्रॉपर्टी व पेंशन की रकम के लालच में बेटों ने पिता को मारडाला

Tue, 02 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Father murdered in greed of property and pension
गोंडा। पूरे पंडित वृंदावन गांव के मजरे अहिरनडीह में सोमवार की रात प्रॉपटी व पेंशन की रकम के लालच में बेटों ने अपने ही पिता की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से सभी फरार हो गए। मामले में छोटे बेटे ने थाना धानेपुर में अपने भाईयों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के पूरे पंडित वृन्दावन गांव के मजरे अहिरनडीह के रहने वाले पवन कुमार यादव ने बताया कि उसके पिता हीरालाल यादव 65 भैया हरिभानदत इंटर कॉलेज धानेपुर में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद से हाल में सेवानिवृत्त हुए थे। सेेवानिवृत्ति के बाद से वह घर पर ही रह रहे थे।
विज्ञापन

पवन कुमार यादव के मुताबिक वह तीन भाईयों राम सुरेश यादव व प्रदीप कुमार यादव में सबसे छोटा था। रामसुरेश व प्रदीप अलग रहते थे। वह अपने माता-पिता के साथ रहता था। पवन ने बताया कि उसके पिता के पास 30 बीघा जमीन है, जिसको लेकर राम सुरेश व प्रदीप जमीन का बंटवारा करने के साथ ही पिता की पेंशन का भी बंटवारा करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उनके अक्सर झगड़ते थे। पवन के मुताबिक सोमवार को अपने पिता की दवा कराने उन्हें मुख्यालय ले गया था। दवा कराने के पिता को घर छोड़कर मुख्यालय चला गया था। पवन ने बताया कि रात में उसकी माता ने फोन बताया कि रामसुरेश व प्रदीप ने उसके पिता को मारापीटा है और कहीं लेकर चले गए हैं।
जब वह भागकर गांव पहुंचा और पिता की तलाश की तो उनका शव गांव के एक खेत में पड़ा मिला। पवन का आरोप है कि राम सुरेश व प्रदीप ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर कुदाल से मारकर उसके पिता की हत्या की है।

मामले में पवन कुमार यादव ने थाना धानेपुर में रामसुरेश पुत्र हीरालाल यादव, प्रदीप कुमार यादव पुत्र हीरालाल यादव, हरिशंकर यादव पुत्र प्रदीप कुमार यादव, विट्टा देवी पत्नी रामसुरेश व नन्द किशोर यादव पुत्र रामसुरेश यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष शेषमणि यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed