फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   father and daughter died due to electric shock while wife got severely burnt In Gond

Gonda News: तार से चिपके पिता को बचाने भागी बेटी... फिर मां को लगा करंट, दो की मौत; तीसरे की हालत नाजुक

Fri, 20 Jun 2025 04:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 04:49 PM IST
सार

गोंडा में तार से चिपके पिता को बचाने भागी गर्भवती बेटी और उसकी मां को भी करंट लग गया। हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
father and daughter died due to electric shock while wife got severely burnt In Gond
डाली व लक्ष्मीदत्त की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में गुरुवार की रात पिता को बचाने भागी बेटी को भी करंट लग गया। दोनों की चीख सुनकर उन्हें बचाने भागी पत्नी को भी करंट लग गया। पिता व बेटी की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।     

विज्ञापन


घटना नगर कोतवाली इलाके के खैरा गांव के खैरी की है। करंट लगने से गांव निवासी लक्ष्मीदत्त (55) और उसकी बेटी डाली (22) की मौत हो गई। जबकि, पत्नी नीलम (52) बुरी तरह झुलस गई। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब 9.30 बजे की है।

विज्ञापन

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन को लगा करंट

बेटे प्रदीप कुमार ने बताया कि पिता लक्ष्मीदत्त राजगीर का काम करते थे। काम से लौटने के बाद रात में नहाया था। नहाने के बाद लक्ष्मीदत्त तार में कपड़ा फैला रहे थे। उसमें करंट आ रहा था। बहन डाली ने पिता को करंट लगता देखा तो उन्हें बचाने भागी। इससे वह भी चिपक गई। मां नीलम ने चीख पुकार सुनी तो दोनों को बचाने भागी। इससे उसे भी करंट लग गया। तीनों झुलसकर वहीं गिर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन




तब तक लोगों की भीड़ लग गई। तीनों को आनन फानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने लक्ष्मीदत्त व डाली को मृत घोषित कर दिया। जबकि, नीलम की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पांच महीने की गर्भवती थी बेटी

बताया गया कि लक्ष्मीदत्त के परिवार में चार बेटियां व दो बेटे हैं। छोटा बेटा संदीप भारतीय सेना में है। जबकि, दूसरे नंबर की बेटी डाली की दो साल पहले देहात कोतवाली के उकेरा गांव में अजीत से शादी हुई थी। वह पांच महीने की गर्भवती थी। बड़ा बेटा प्रदीप एक चिकित्सक के साथ रहता है। बड़ी बेटी नैंसी शादीशुदा है। दो बेटियां रूबी व शुभी अभी छोटी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed