फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eyes fixed on BJP ticket

Gonda News: भाजपा के टिकट पर टिकीं निगाहें

Mon, 12 Dec 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Eyes fixed on BJP ticket
गोंडा। निकाय चुनाव को लेकर नगर में संभावित प्रत्याशियों की जोर आजमाइश का सिलसिला तेज हो गया है। सबकी निगाहें भाजपा के टिकट पर टिकी हैं। पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों की भीड़ है। मुख्य पार्टियों की तरफ से प्रत्याशियों की कोई घोषणा न होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव नजदीक है। ऐसे में संभावित प्रत्याशी जन समर्थन जुटाने में जोरशोर से लगे हैं। संभावित प्रत्याशियों ने बैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगाकर जोर आजमाइश शुरू कर दी है। प्रत्याशियों के हुजूम लगातार नगर की खाक छान रहा है। कोई जन समर्थन दिखाने के लिए रैली लेकर चलता है तो कोई बाइक रैली निकाल रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का टिकट चाहने वालों की संख्या सबसे अधिक है। अध्यक्ष पद के सभी संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत बताते हुए चुनाव प्रचार में जुटे हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, अशोक सिंह, मोहित पांडेय तो अपनी दावेदारी बता ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की तरफ से मौजूदा चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन की दावेदारी मजबूत बनी हुई है। वहीं, दूसरे दावेदार पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। दूसरी ओर अब तक चुनाव प्रचार में जुटे लोगों को अगर टिकट नहीं मिला तो उनके सारे दांव फेल होने की भी खासी चर्चा है।

ज्यादातर निर्दलीय भी किस्मत अजमा सकते हैं तो कुछ टिकट के लिए पाला बदलकर दूसरी पार्टी में भी जा सकते हैं। वहीं, चुनाव में भीतरघात होने की आशंकाओं की भी चर्चा है। जो भी हो, लेकिन संभावित प्रत्याशियों और जनता में भाजपा के टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed