फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Expressed love by giving gifts and bouquets

Gonda News: गिफ्ट व बुके देकर किया प्रेम का इजहार

Fri, 14 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Expressed love by giving gifts and bouquets
गोंडा। वेलेंटाइन डे पर शुक्रवार को प्रेमी युगल व दंपतियों ने एक-दूसरे को गिफ्ट व बुके देकर प्रेम का इजहार किया। सुबह से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रेम के पर्व को लोगों ने पूजन-अर्चन कर मनाया। ग्रीटिंग कार्ड, बुके व फूल के माध्यम से एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान का इजहार किया।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे एक-दूसरे के प्रति प्यार, समर्पण और सम्मान सिखाता है। शुक्रवार को इस पर्व को लोगों ने अपने-अपने ढंग से मनाया। किसी ने मंदिर में पत्नी के साथ माथा टेका तो किसी ने फूल देकर खुशी का इजहार किया। पूरे दिन बधाई का सिलसिला चलता रहा। सिविल लाइंस निवासी रवि यादव पत्नी शांति के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी शादी हुई है। ऐसे में वेलेंटाइन डे पर भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने रामलीला मैदान के समीप रामेश्वरधाम शिव मंदिर में भी भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिरों के साथ ही रेस्टोरेंट में भी प्रेमी युगल व दंपती पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, मालवीयनगर स्थित झूलेलाल धर्मशाला में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। जिगना बाजार संवाद के बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक वंदना शुक्ला व संतोष शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में जलाए ग्रीटिंग कार्ड
गोंडा। वेलेंटाइन डे को पाश्चात्य सभ्यता का भारतीय संस्कृति पर हमला बताते हुए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ग्रीटिंग कार्ड जलाकर विरोध जताया। रामलीला मैदान में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। विहिप के सह विभाग मंत्री भरत गिरि ने कहा, हम प्रेम के विरोधी नहीं हैं, लेकिन प्रेम को व्यक्त करने के नाम पर फूहड़ता करना अनुचित है। इस मौके पर बबलू वर्मा, संदीप यादव, श्याम मिश्र, अमित गिरी, टिंकू गुप्ता, सुनील गौड़, महेश निषाद, शिवा निषाद, विजय वर्मा, आकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed