फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Expiry date will be written on the box of open sweets

खुली मिठाइयों के डिब्बे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट

Tue, 06 Oct 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Expiry date will be written on the box of open sweets
गोंडा। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एक अक्तूबर से खुली मिठाई के डिब्बों पर एक्सपायरी डेट (बेस्ट बिफोर यूज) लिखना अनिवार्य कर दिया है। खुली मिठाई बेचने वाले दुकानदारों को डिब्बे पर मिठाई खराब होने की तारीख लिखना अनिवार्य होगा। वहीं दुकान के काउंटर में रखी मिठाई के निर्माण की तिथि तथा खराब होने की तारीख का ब्योरा भी काउंटर पर चस्पा करना होगा।
विज्ञापन

ग्राहक अब अन्य पैक उत्पादों की तरह मिठाइयों को भी एक्सपायरी डेट देखकर खरीद सकेंगे। एफएसएसएआई ने सभी फूड कमिश्नरों को पत्र लिखकर कहा है कि वो फूड सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए बाजारों में या खुले में बिकने वाली मिठाइयों के खराब होने की तिथि प्रदर्शित कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन

एफएसएसएआई ने अपनी बेवसाइट पर मिठाइयों के इस्तेमाल को लेकर समय सीमा और मानक तय किये हैं। साथ ही नागरिकों को बासी खाना व मिठाई दिये जाने या समय सीमा समाप्त होने के बाद भी मिठाइयों की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई के निर्देश भी जारी किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खुली मिठाइयों की बिक्री को लेकर एफएसएसएआई के फरमान का कोई असर नहीं दिख रहा है। सभी दुकानों पर बिना एक्सपायरी डेट लिखी मिठाइयां बेची जा रहीं हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें इस आदेश की कोई जानकारी नहीं है। आदेश मिलते ही एक्सपायरी डेट लिख दिया जायेगा।
शहर के स्टेशन रोड स्थित अन्नपूर्णा स्वीट हाउस के मालिक मोहन कृपलानी का कहना है कि वो ग्राहकों को मौखिक रूप से मिठाइयों के खराब होने की जानकारी दे देते हैं। मगर अभी एक्सपायरी डेट लिखने की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। वहीं जानकीनगर स्थित मधुरिमा स्वीट्स के मालिक महेश यज्ञसैनी ने बताया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर आदेश की कोई जानकारी नहीं मिली है।
सोशल मीडिया पर आदेश देखा था। अगर कोई आदेश आता है तो उसके अनुपालन की व्यवस्था की जायेगी। सिविल लाइन स्थित गौरी स्वीट्स से बताया गया कि जल्द ही डिब्बों पर एक्सपायरी तिथि लिखने की शुरुआत की जायेगी।

खुराना बेकर्स ने की शुरुआत
खुली मिठाई के डिब्बे पर एक्सपायरी डेट लिखने की शुरुआत खुराना बेकर्स ने की है। खुराना बेकर्स के मालिक राजेंद्र सिंह खुराना ने बताया कि ग्राहकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि वो ताजी मिठाइयों व खाद्य पदार्थों का प्रयोग करें। एफएसएसएआई के आदेशों का पालन करते हुए मिठाई के डिब्बों पर एक्सपायरी डेट लिखी जा रही है।
खुली मिठाइयों के डिब्बे पर एक्सपायरी डेट लिखने के दुकानदारों को निर्देश दे दिये गये हैं। कुछ दुकानदारों ने लिखना शुरू कर दिया है।
- विनय कुमार सहाय, अभिहित अधिकारी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed