फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity was cut off for 10 hours in 200 villages

Gonda News: 200 गांवों 10 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 17 Jul 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for 10 hours in 200 villages
गोंडा। भोर में बारिश के बाद बृहस्पतिवार को उमस भरी गर्मी व अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं लोकल फाल्ट तो कहीं केबल बॉक्स फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

इटियाथोक संवाद के अनुसार उपकेंद्र के तहत मिलने वाली आपूर्ति दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर ठप हो गई। जिससे टाउन फीडर बलरामपुर फीडर, ईस्ट फीडर व साउथ फीडर से जुड़े करीब 80 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। संविदा कर्मियों ने इनकमिंग फीडर की मरम्मत करने का काम शुरू किया। सायं छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्त ने बताया मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

धानेपुर संवाद के अनुसार एचटी लाइन में खराबी आने के कारण मेहनौन उपकेंद्र से करीब 10 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। धानेपुर उपकेंद्र व राजा पुर को जाने वाली हाइटेंशन लाइन में सुबह आठ बजे खराबी आ जाने के कारण करीब 70 गांवों की बिजली गुल हो गई। धानेपुर निवासी संतराम गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे लाइट गई जो शाम चार बजे तक नहीं आई। अवर अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में दिक्कत है। मरम्मत कार्य किया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज संवाद के अनुसार मोहनपुर विद्युत उप केंद्र की आपूर्ति बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे से ठप है। जिससे करीब 20 गांव अंधेरे में डूबे रहे। अवर अभियंता शिव कुमार ने बताया कि मेन सप्लाई में फाल्ट आने के कारण समस्या हुई है। मरम्मत का कार्य जारी है। पड़री कृपाल उपकेंद्र के तहत भी बिजली की अघोषित कटौती की गई।

तेज हवा से गिरा पेड़, युवक चोटिल
नवाबगंज संवाद के अनुसार विकासखंड परिसर में लगा शीशम का पेड़ तेज हवा के चलते गिर गया। जिससे एक युवक को चोटें आई। खंड प्रेरक कमलेंद्र पांडेय ने बताया कि सुबह तेज हवा चलने के कारण पेड़ गिर गया। जिससे अरविंद नाम के व्यक्ति को मामूली चोटें आई। खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्रा ने बताया कि पेड़ कटवा कर रास्ता खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed