{"_id":"6259b0023edbba173b4e7ffd","slug":"electric-fire-wheat-gonda-news-lko626280319","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग में 60 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग में 60 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा में मोतीगंज के सिसवरिया गांव में जली गेहूं की फसल। -संवाद
- फोटो : GONDA
मोतीगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के सिसवरिया गांव में शुक्रवार की दोपहर में विद्युत शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से करीब 60 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
अचानक लगी आग से गांव के हमीरूदीन, समसुद्दीन, जैनुद्दीन, रियाज अहमद, सगीर अहमद, सईद अहमद, अहमद अली, मुमताज, मनीराम, फखरुद्दीन आदि किसानों की लगभग 60 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों के पसीने की कमाई पल भर में आग की भेंट चढ़ गई। प्रधान प्रतिनिधि डॉ. अनीस ने बताया कि गत वर्ष भी इसी महीने में भीषण आग लगी थी। तब भी किसानों की पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
उन्होंने बताया कि किसानों को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारी ढीले तारों को नहीं कसवाते हैं। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। लेखपाल मस्तराम वर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी और उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है।