{"_id":"61facc57edc1206bba62dad6","slug":"elecation-nominate-gonda-news-lko6161314194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातीय समीकरण बनेंगे उम्मीदवारों के खेवनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातीय समीकरण बनेंगे उम्मीदवारों के खेवनहार
विज्ञापन
फोटो-1 गोंडा के विकास भवन स्थित विकास पार्क। संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। चुनावी रणक्षेत्र में जंग के लिए सभी दलों के लड़ाके पूरी तैयारी के साथ मैदान में जुट गए हैं। सभी दलों ने अपने अपने पत्ते खोलकर चुनावी लड़ाई की तस्वीर साफ कर दी है। इसके तहत भाजपा ने जहां एक को छोड़कर अपने छह पुराने क्षत्रपों को ही टिकट देकर जीत का दांव लगाया है तो सपा तीन के बाद अन्य सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन में जुटी है। कांग्रेस ने अभी तक तीन, आप ने पांच और बहुजन समाज पार्टी ने सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। विकास के वायदे के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा व सपा के साथ अन्य दल के प्रत्याशी भी मानते है एक बार फिर जातिगत समीकरण ही चुनाव में उनकी जीत की कुंजी बनेंगे। इसी लिए चुनाव मैदान में मौजूद भाजपा को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी मुस्लिमों को साधने के साथ ही पिछड़ी जातियों से जुड़े वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कवायद में पूरे जोर शोर से जुटे दिख रहे हैं। जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के वायदे के साथ ही ब्राह्मण व अन्य ऊंची जाति के वोटरों को साधने की कोशिश में है।
भाजपा ने पुराने क्षत्रपों पर लगाया दांव
विधानसभा चुनाव में सबका साथ, सबका विकास के वायदे के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोकने उतरी भाजपा ने पुराने क्षत्रपों पर ही जीत का दांव लगाया है। इसके चलते ही भाजपा ने सात में से छह सीटों पर वर्तमान विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेतृत्व ने सिर्फ करनैलगंज से विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भईया का टिकट काट कर चुनावी मैदान से बाहर किया। हालांकि सियासी जोड़ तोड़ में माहिर अजय प्रताप सिंह ने सपा उम्मीदवार योगेश से हाथ मिलाकर भाजपा को आइना दिखाने की ठान रखी है। लल्ला भइया का समर्थन सपा के लिए कितना मदरगार साबित होंगा यह तो आने वाला चुनाव परिणाम ही बताएगा।
भाजपा प्रत्याशी
गोंडा सदर-प्रतीक भूषण शरण सिंह
करनैलगंज-अजय कुमार सिंह
कटरा बाजार-बावन सिंह
मेहनौन-विनय द्विवेदी
गौरा- प्रभात वर्मा
मनकापुर-रमापति शास्त्री
तरबगंज- प्रेम नरायन पांडेय
पांच प्रत्याशियों के साथ आप ने ठोकी ताल
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने भी चुनावी समर में पांच प्रत्याशी उतार कर ताल ठोकी है। पार्टी ने करनैलगंज, गौरा, मनकापुर, कटरा बाजार व मेहनौन के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, लेकिन विधानसभा सदर व तरबगंज में पार्टी उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
आप उम्मीदवार
करनैलगंज-विशाल सिंह
कटरा बाजार-विजय प्रकाश विश्वकर्मा
मेहनौन-राजेश तिवारी
मनकापुर-जयराम सुमन
गौरा-संजय कुमार पाठक
कांग्रेस ने अब तक उतारे चार प्रत्याशी
-कांग्रेस ने विधानसभा सदर समेत तीन विधानसभाओं में उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस नेतृत्व काफी माथा पच्ची के बाद भी नामांकन के लिए अब तक चार विधानसभाओं करनैलगंज, कटरा बाजार, मेहनौन व गौरा विधानसभा में उम्मीदवार की खोज कर उनका नाम घोषित नहीं कर पाया है। इन सीटों पर अभी तक नाम तय न होने से कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिति कायम बनी है।
कांग्रेस उम्मीदवार
गोंडा सदर-रमा कश्यप
मनकापुर-कमला सिसौिदिया
तरबगंज-सविता पांडेय
तीन उम्मीदवारों के बाद सपा में असमंजस
विधानसभा चुनाव में विधानसभा सदर, करनैलगंज व कटरा बाजार के उम्मीदवारों सूरज सिंह, योगेश प्रताप सिंह व बैजनाथ दूबे के नाम की घोषणा के बाद जिले की चार सीटों, मेहनौन, गौरा, मनकापुर व तरबगंज में पार्टी उम्मीदवार को लेकर सपा संगठन असमंजस में है। इन चारों सीटों पर पार्टी के कई दिग्गज दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में सपा संगठन उम्मीदवारों के नामों का अभी तक चयन नहीं कर पाया है। पार्टी संगठन चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर असमंजस में है।
सपा उम्मीदवार
गोंडा सदर-सूरज सिंह
करनैलगंज-योगेश प्रताप सिंह
कटरा बाजार-बैजनाथ दूबे
समीकरण के साथ बसपा ने उतारे प्रत्याशी
चुनावी जंग में जीत हासिल करने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने इस बार जिले की सभी सात सीटों पर जातिगत समीकरण को साधते हुए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इसके तहत दो मुस्लिम दो पिछड़े, दो अनुसूचित जाति व एक ब्राह्मण को टिकट देकर चुनावी मुकाबले में उतारा है।
बसपा उम्मीदवार
गोंडा सदर- हाजी मो.जकी
करनैलगंज-रंजीत कुमार गोस्वामी
कटरा बाजार-विनोद कुमार शुक्ला
मेहनौन-शिव कुमार विश्वकर्मा
गौरा-निगार उस्मानी
मनकापुर-श्याम नारायण
तरबगंज-लालजी यादव