फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   elecation,collectorate

बैरिकेडिंग से लॉक हुए कलेक्ट्रेट के इंट्री के छह द्वार

Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
elecation,collectorate
फोटो- 18 गोंडा के कलेक्ट्रेट के पास नामांकन की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सियासत के महासंग्राम का आगाज पहली फरवरी को नामांकन से शुरू होगा। प्रशासन ने सियासी संग्राम में शोर और जुलूस पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार कर ली है। कलेक्ट्रेट में इंट्री के छह द्वार को बैरिकेडिंग से लॉक कर दिया है। नामांकन के दौरान प्रत्याशी भीड़ नहीं जुटा सकेंगे। रैली, जुलूस पर अंकुश के लिए हर गेट पर भारी पुलिस बल रहेगा। डीएम व एसपी ने पूरे कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि नामांकन में पूरी सतर्कता रहेगी। भीड़ जुटाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में नामांकन सात मजिस्ट्रेट के कक्ष में होगा। हर कक्ष में तीन- तीन सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सीसीटीवी से साउंड रिकार्डर भी लगा रहेगा। आपस में बातचीत भी रिकार्ड होगी, जिससे कोई विपरीत स्थिति न हो सके। साथ ही वीडियोग्राफी भी होगी। एक साथ एक ही सीट के दो प्रत्याशी साथ-साथ नामांकन करने कक्ष में नहीं जा सकेंगे। एक के आने के बाद ही दूसरा जाएगा। कोई भी दो से अधिक लोगों को नहीं ले जा सकेगा। किसी भी स्थिति में बाहरी लोगों का प्रवेश कलेक्ट्रेट में नहीं होगा। कलेक्ट्रेट के हर प्रवेश स्थल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुलिस बल भी हर स्थान पर लगा रहेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण कर नामांकन के पूर्व हो रही व्यवस्था को परखा
एक फरवरी से विधानसभा निर्वाचन के लिए शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को डीएम मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट में विधानसभा वार बनाए गए नामांकन कक्षों एवं स्थलों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए मानक अनुरूप तैयारियां दुरुस्त कर लें। निरीक्षण के दौरान सीआरओ जयनाथ यादव, एडीएम सुरेश सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी नईम अहमद, ओएसडी शिवराज शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार तय हुए नामांकन के कक्ष
जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा 295-मेहनौन का नामांकन अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष संख्या- एक में, 296-गोण्डा सदर के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष संख्या दो, 297-कटरा बाजार का नामांकन अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय के न्यायालय कक्ष संख्या-पांच में, विधानसभा 298-करनैलगंज के लिए अपर उपजिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष संख्या- छह, विधानसभा 299-तरबगंज के लिए न्यायालय उपसंचालक चकबन्दी के न्यायालय कक्ष संख्या सात, विधानसभा मनकापुर(सुरक्षित) का नामांकन अपर उपजिलाधिकारी प्रथम के न्यायालय कक्ष संख्या- चार तथा विधानसभा 301-गौरा के लिए नामांकन नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष संख्या- तीन में होगा। वहीं पर अपने-अपने निर्धारित नामांकन कक्षों में रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहकर नामांकन कार्य कराएंगे।

अफसरों के नंबर जारी, राजनीतिक दल कर सकेंगे संवाद
राजनैतिक दलों की सुविधा के लिए सभी विधानसभाओं को रिटर्निंग आफीसरों का नाम व मोबाइल नंबर जारी किया गया है। अपेक्षा की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या समाधान के लिए अपने विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने बन्दोबस्त चकबंदी अधिकारी लाल बहादुर मोबाइल नंबर 9415175607 को विधानसभा 295-मेहनौन, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह मोबाइल नंबर 9454416072 को विधानसभा 296-सदर, अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय मंशाराम वर्मा मोबाइल नंबर 9454419047 को विधानसभा 297-कटरा बाजार, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज हीरालाल मोबाइल नंबर 9454416075 को विधानसभा 298-करनैलगंज, उपजिलाधिकारी तरबगंज कुलदीप सिंह मोबाइल नंबर 9454416074 को विधानसभा 299-तरबगंज, अपर उपजिलाधिकारी प्रथम शत्रुघ्न पाठक मोबाइल नंबर 9454419059 को विधानसभा 300-मनकापुर(सुरक्षित) तथा उपजिलाधिकारी मनकापुर कीर्ति प्रकाश भारती मोबाइल नंबर 9454416073 को विधानसभा 301-गौरा का रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी 9454417608 को उपजिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया हैं।
नामांकन की तैयारियों पर एक नजर
नामांकन स्थल - कलेक्ट्रेट में 7 कक्ष
महिला पुलिस - 100
प्रवेश स्थल पर फोर्स- 07
पुलिस उपाधीक्षक- 4
थानाध्यक्ष- 12
अग्निशमन दल- 2
निगरानी टीम- 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed