फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly woman dies in SUV accident

Gonda News: एसयूवी की टक्कर से वृद्धा की मौत

Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies in SUV accident
श्यामा देवी की फाइल फोटो।
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर के राजाटोला में रहने वाली श्यामा देवी (62) बृहस्पतिवार शाम अज्ञात एसयूवी की टक्कर लगने से घायल हो गईं। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुन्नालाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनकी पत्नी श्यामा देवी कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली थीं। तभी डाकघर के पास तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परसपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर घरवालों ने श्यामा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात एसयूवी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है। श्यामा के इकलौते बेटे गुड्डू की मौत हो चुकी है। श्यामा व उनके पति अपने पौत्र दीपक उर्फ सुमित के साथ रहते थे। मौत से पति व पौत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों में भिड़ंत में तीन लोग घायल
बालपुर (गोंडा)। करनैलगंज के बालपुर में कटरा मोड़ पर शुक्रवार सुबह दो बाइकों में टक्कर हो गई। इससे बाइक से अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने जा रहे राजपुर निवासी हाईस्कूल के छात्र रौनक तिवारी और देहात कोतवाली के सिटकिहवा गांव निवासी संत कुमार गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों परसा गोड़री के हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार करनैलगंज के रामलाल पुरवा निवासी शनि (18) को भी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी दृग विजय सिंह ने बताया कि शनि की हालत गंभीर है। (संवाद)

एडीओ की कार पलटी, बचे
परसपुर (गोंडा)। परसपुर ब्लॉक में तैनात एडीओ (कृषि) डॉ. अनूप कुमार सिंह की कार बृहस्पतिवार सुबह साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस दौरान उन्हें मामूली चोटें आई हैं। लखनऊ से परसपुर आते समय करनैलगंज में भंभुआ के पास हादसा हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed