फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight people sick due to diarrhea in Achalapur

अचलापुरसानी में फैला डायरिया, आठ लोग बीमार

Thu, 12 Sep 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Eight people sick due to diarrhea in Achalapur
गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के बिरमापुर में डायरिया के पीड़ितों को दवाएं देती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : GONDA
खरगूपुर (गोंडा)। विरमापुर गांव के मजरे अचलापुरसानी में डायरिया से आठ लोग बीमार हैं। जिनमें से दो लोगों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत विरमापुर के मजरा अचलापुरसानी में दो दिन के अंदर उल्टी दस्त से पूजाराम (60), गुड़िया (27) पत्नी सुरेंद्र कुमार, रीता(15) पुत्री बच्छराज, पार्वती (45) पत्नी पारसनाथ, अमन (5) पुत्र विनोद कुमार, मनु देवी (30) पत्नी विनोद कुमार, सुभि (6) पुत्री विनोद कुमार, पुष्पा देवी (30) पत्नी देवी प्रसाद बीमार हो गए।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार से उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गया। जिससे वह सभी पीड़ित हो गए। बीमार लोगों में पूजाराम व गुड़िया को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल ने बताया कि डायरिया की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में जीपी तिवारी, विद्याभूषण, सौम्या तिवारी, केपी तिवारी को मौके पर भेजकर दवाओं को वितरण कराया गया और गांव में छिड़काव भी कराया गया है। ग्रामीणों को घर के अंदर और बाहर साफ सफाई रखने के सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed