{"_id":"6626b291861f9cfd93063746","slug":"eight-houses-caught-fire-two-children-burnt-gonda-news-c-100-1-gon1002-116151-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आठ घरों में लगी आग, दो बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आठ घरों में लगी आग, दो बच्चे झुलसे
Tue, 23 Apr 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ घर जल गए। इन सभी घरों में गृहस्थी का सारा सामान व अनाज आदि भी जलकर राख हो गया। दो बच्चे भी झुलस गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
एसडीएम मनकापुर यशवंत राव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में गांव के राजाराम की नातिन प्रिया (8) और पुत्र आशीष (12) झुलस गया। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अग्निकांड में राजाराम, उमेश, राजेश, प्रजाराम, जगप्रसाद, श्रीप्रसाद, दुर्गा प्रसाद व ओम प्रसाद का घर जला है। इन सभी के यहां अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जला है। एसडीएम ने बताया कि पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।