फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education,Kasturba school

कस्तूरबा स्कूलों में शैक्षिक ब्लाक बनाने को मिले 5.68 करोड़

Sat, 12 Mar 2022 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
education,Kasturba school
गोंडा। जिले में संचालित 17 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में से तीन को विस्तारित कर कक्षा 12 तक बनाने की कवायद तेज हो गयी है। वर्तमान में इनमें से प्रत्येक विद्यालयों में आवासीय सुविधा के साथ सौ बालिकाओं को कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा दी जाती है। झंझरी, बभनजोत व कटरा बाजार स्थिति इन तीनों विद्यालयों को अब उच्चीकृत करके कक्षा 12 तक पढ़ाई शुरू करायी जाएगी। इसके लिए तीनों स्कूलों में शैक्षिक ब्लॉक के निर्माण के लिए 5.68 करोड़ का बजट जारी कर कार्यदायी संस्था को भी तय कर दिया गया है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उतर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले के तीन और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों को उच्चीकृत करके इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराने की योजना को मंजूरी मिली है। इससे पहले हलधरमऊ कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल को इंटर कॉलेज तक किये जाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही तीन और स्कूलों को इंटर तक अपग्रेड किये जाने की मंजूरी से बेटियों की शिक्षा आसान हो जाएगी। अभी उन्हीं स्कूलों का चयन किया गया है जहां कस्तूरबा स्कूल के पास सरकारी या सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज नहीं हैं। तीनों स्कूलों में शैक्षिक ब्लॉक के निर्माण पर पांच करोड़ 68 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। जिले के प्रत्येक विकास खंड में संचालित 17 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को इंटर कॉलेज तक उच्चीकृत किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पहले चरण में जिले के एक कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल, हलधरमऊ को कक्षा 9 से 12 तक उच्चीकृत करने की मंजूरी दी थी। झंझरी, कटरा बाजार और बभनजोत कस्तूरबा स्कूलों में भी कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए स्वीकृति मिली है। अभी इन स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत उन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका आवासीय स्कूलों को चयनित किया गया है जिनके तीन किलोमीटर की परिधि में एक भी राजकीय या सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय नहीं है। इनसेट सौ छात्राओं को कक्षा नौ में प्रवेश पर भी आवासीय सुविधा स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित करने के लिए नया शैक्षिक ब्लॉक तथा 100 छात्राओं के लिए नया छात्रावास बनाया जाएगा। सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत हर स्कूल में नए शैक्षिक ब्लॉक के लिए 1.38 करोड़ रुपया और छात्रावास निर्माण के लिए 1.77 करोड़ रुपया तय किया गया हैं। इस तरह एक स्कूल को अपग्रेड करके इंटर कालेज तक बनाने पर करीब 3.15 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। पहले से स्वीकृत हलधरमऊ स्कूल के निर्माण पर भी 3.15 करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में समग्र शिक्षा से पांच स्कूलों में छात्रावास का निर्माण स्वीकृत हुआ था। तीन पंडरीकृपाल, वजीरगंज और झंझरी में छात्रावास का निर्माण हो चुका है। परसपुर का निर्माण हो गया है लेकिन अभी विभाग को हैंडओवर नही हुआ है। इसके अलावा बेलसर में निर्माणाधीन है। वहीं चार सालों से बभनजोत में छात्रावास का निर्माण हो रहा है। छपिया व वनग्राम में भी छात्रावास बनना है। वहीं माध्यमिक शिक्षा अभियान से तरबगंज, नवाबगंज और रूपईडीह में छात्रावास का निर्माण कराया गया है। यह तीनों कस्तूरबा गांधी स्कूलों के परिसर से दूर बने हैं। (संवाद)

शैक्षिक विकास के लिए शासन गंभीर है, बेटियों की शिक्षा में सुधार के लिए कई बड़ी योजना संचालित हो रही हैं। इसके तहत ही तीन और स्कूलों को इंटर तक अपग्रेड किये जाने की योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। शशांक त्रिपाठी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed