{"_id":"611d3bd98ebc3e79fb7bcb4b","slug":"echo-of-kajari-song-on-hariyali-teej-gonda-news-lko5918289123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर रही मल्हार कजरी गीत की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर रही मल्हार कजरी गीत की गूंज
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय महिला कसौधन वैश्य महासभा-गोंडा के द्वारा लोहिया धर्मशाला स्टेशन रोड गोंडा में हरियाली तीज उत्सव की गूंज पूरे शहर में रही। कार्यक्रम में गीत-मल्हार, कजरी का गान हुआ। सखी सावन में सजन लगे प्यारे, देखो खूब हैं निहारे, कन्हैया को झूला झुलाने जाऊंगी, मैं तो राधा रानी को मनाऊंगी आदि गीतों पर नृत्य किया और कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया।
राष्ट्रीय महिला कसौधन वैश्य महासभा जिलाध्यक्ष मीरा कसौधन ने बताया कि यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से सुहागन महिलाओं को पति की लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह उत्सव भगवान शिव-माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। वहीं सावन में चारो तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहा जाता है। हरियाली तीज में सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं।
विज्ञापन
महिलाओं को मायके से आए वस्त्र ही धारण करना चाहिए। साथ ही शृंगार में भी वहीं से आई वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। माना जाता है कि जो कुंवारी कन्याएं इस व्रत को रखती हैं उनके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
सभी प्रतिभागियों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों को सम्मानित भी किया गया द्य विपिन लोहिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया द्य प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता आयोजक मंडल एवं महिला टीम का उत्साहवर्धन किया सभी को धन्यवाद दिया।