फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   E-weighing machines cheated, grain distribution stuck

Gonda News: धोखा दे गईं ई-वेइंग मशीनें, अनाज वितरण अटका

Mon, 18 Mar 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
E-weighing machines cheated, grain distribution stuck
गोंडा। जिले में अनाज वितरण के लिए शुरू हुई नई व्यवस्था पहले दिन से फेल नजर आ रही है। ई-वेइंग मशीन में तकनीकी समस्या आने के कारण सोमवार को चौथे दिन भी राशन कार्ड धारकों को लौटना पड़ा। यहीं नहीं, 417 मशीनें तो ऑन ही नहीं हुई, अन्य स्थानों पर भी सर्वर की समस्या हावी रही। ऐसे में मार्च महीने में 26.60 लाख लाभार्थियों को राशन बांट पाना बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 15 मार्च से नई व्यवस्था ई-वेइंग मशीन से 1392 कोटे की दुकानों पर वितरण शुरू होना था। यह व्यवस्था तकनीकि खामियों व खराब सर्वर की भेंट चढ़ गई। पहले दिन अधिकांश मशीनें बंद रहीं। सोमवार को व्यवस्था में कुछ सुधार तो हुआ, लेकिन अभी भी 417 मशीने बंद पड़ी हैं। जो मशीनें चल रही हैं उनसे भी वितरण ठीक से नहीं हो पा रहा है। कहीं अंगूठा लगाने के बाद ओटीपी नहीं आता है तो कहीं पावती पर्ची न निकलने से अनाज खारिज नहीं हो रहा। सोमवार को भी दिनभर प्रयास करने के बाद भी कोटेदार वितरण नहीं कर पाए। कई घंटे इंतजार करने के बाद राशन कार्ड धारक लौट गए।
विज्ञापन

राशन कार्ड धारक सुनीता ने बताया कि दो घंटे में एक-दो लोगों की तौल हो पाती है। सर्वर इतना धीमा है कि पूरे दिन में 10-12 लोगों को ही राशन मिल पाता है। इंद्रापुर कोटेदार नूरआलम ने बताया कि बहुत देर तक सर्वर ही कनेक्ट नहीं हो पाया। चला भी तो पर्ची नहीं निकली। इसी प्रकार विशुनपुर वैरिया, शहर के दयानंद नगर सहित अधिकांश स्थानों पर समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या को लेकर डीएसओ से मिले पूर्ति निरीक्षक
सर्वर की समस्या को लेकर पूर्ति निरीक्षकों के पास लगातार कोटेदारों व राशनकार्ड धारकों के फोन आ रहे हैं।सोमवार को जिलेभर के पूर्ति निरीक्षकों ने डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय से मिलकर क्षेत्रीय समस्या बताई। डीएसओ ने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर सर्वर में सुधार लाने का अश्वासन दिया।

फैक्ट फाइल:
कुल राशन कार्ड: 601255
कुल यूनिट लाभार्थी- 26,60,519
ई-वेइंग मशीन लगी कुल कोटे की दुकान- 1392
वितरण की निर्धारित तारीख: 29 मार्च तक
-------------------
जल्द होगा सर्वर में सुधार
जिले में 1392 ई-वेइंग मशीन लिंकबेल कंपनी की ओर से इनस्टॉल की गई हैं, जिसमें 975 मशीनों से तौल शुरू हो गई है। अन्य मशीनों में तकनीकी समस्या आ रही है। सर्वर भी बड़ी समस्या बना हुआ है। लखनऊ के इंजीनियर सर्वर को सुधारने में लगे हुए हैं। जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
-कृष्ण गोपाल पांडेय, पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed