फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   E-rickshaw started while playing, child died after it overturned

Gonda News: खेलते-खेलते स्टार्ट हुआ ई रिक्शा, पलटने से मासूम की मौत

Sun, 23 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw started while playing, child died after it overturned
खरगूपुर के भंगहा बनकटी गांव में बालक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर के भंगहा बनकटी में रविवार को छह साल के मासूम शनि गोस्वामी ने खेल-खेल में ई रिक्शा स्टार्ट कर दिया। इससे ई रिक्शा आगे बढ़ा और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। शनि ई रिक्शे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी खरगूपुर पहुंचाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भंगहा के मजरा बनकटी निवासी नानबाबू गोस्वामी ने बताया कि दोपहर एक बजे वह खेत में सिंचाई कर रहे थे। खेत से पाइप उठाकर लाने के लिए गांव के एक व्यक्ति का ई रिक्शा मांगकर ले गए थे। बेटा शनि भी ई रिक्शा पर बैठकर साथ में खेत गया था। नानबाबू ने बताया कि वह खेत से कुछ दूरी पर सड़क किनारे ई रिक्शा खड़ा करके पाइप समेटने लगे। इस दौरान शनि ई रिक्शे पर ही बैठा खेल रहा था। ई रिक्शे में चाभी लगी रह गई थी।
विज्ञापन


शनि ने खेलते समय ई रिक्शा स्टार्ट कर दिया। इससे ई रिक्शा आगे बढ़ा और गड्ढे में पलट गया। शनि उसके नीचे दबकर घायल हो गया। नानबाबू की नजर पड़ी तो वह दौड़ पड़े और ग्रामीणों की मदद से शनि को ई रिक्शे के नीचे से निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी खरगूपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि शनि के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में शनि ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सुनीता बेसुध हो गईं। गांव की महिलाओं ने किसी तरह से उन्हें संभाला। शनि दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अवि दो वर्ष का है। मासूम की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed