{"_id":"694442545590a5c01c09131a","slug":"driver-asleep-on-roadside-dies-after-pickup-breaks-down-gonda-news-c-100-1-slko1026-149012-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिकअप खराब होने पर सड़क किनारे सोए चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिकअप खराब होने पर सड़क किनारे सोए चालक की मौत
Thu, 18 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
माधोपुर। कटरा बाजार में वीरपुर पाठक पुरवा के पास बुधवार रात जमीन पर पुआल बिछाकर सोए पिकअप चालक की मौत हो गई। क्लीनर की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
इंडेन गैस एजेंसी हुजूरपुर बहराइच के संचालक विजय कुमार सिंह निवासी भगड़वा बाजार ने बताया कि हुजूरपुर के नरौड़ा चौधरीपुर निवासी विपुल सिंह (45) उनकी एजेंसी में वाहन चालक थे। बुधवार को वह क्लीनर लतीफ निवासी बंदरियाबाग जगतापुर देहात कोतवाली के साथ पिकअप पर सिलिंडर लादकर डिलीवरी के लिए निकले थे। कटरा बाजार में वीरपुर पाठक पुरवा के पास पिकअप खराब हो गई तो दोनों भोजन करने के बाद वहीं जमीन पर पुआल डालकर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह लतीफ सोकर उठा और विपुल को जगाने गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। लतीफ से फोन पर जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि दोनों खुले आसमान के नीचे सो रहे थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की है। चालक विपुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)