फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Double Murder

दोहरे हत्याकांड के आरोपितों की जेल में बढ़ी निगरानी

Mon, 06 Apr 2020 08:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Double Murder
गोंडा। कोविड-19 को लेकर जिला कारागार में बंदियों की मुलाकात लॉकडाउन से पहले बंद कर दी गई थी। कारागार प्रशासन ने बंदियों की मुलाकातियों से वीडियो कॉल पर बातचीत की व्यवस्था की थी। मगर वीडियो कॉल के लिए जुट रही भीड़ को देखते हुए अब इसे भी बंद कर दिया गया है। वहीं दोहरे हत्याकांड के कारागार में निरुद्घ सात बंदियों की निगरानी कारागार प्रशासन ने बढ़ा दी है। मुख्य आरोपी समेत सातों बंदियों की निगरानी के लिए अलग-अलग बंदी रक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के परासपट्टी मझवार गांव के पूरे संगम प्राइमरी पाठशाला में 3 अप्रैल को मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में हेराफेरी की शिकायत की जांच करने मुख्यालय से अधिकारियों की टीम पहुंची थी। परासपट्टी मझवार के रहने वाले सपा के युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह व उनके भाई देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह को जब जांच टीम के आने की जानकारी मिली तो वह दोनों ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

इसी बीच जिला पंचायत अतुल सिंह भी अपने समर्थकों के संग वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह व परास के रहने वाले कन्हैया पाठक की मौत हो गई। मामले में लाठी के भाई अजय सिंह ने जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अभियुक्त अतुल सिंह समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सातों को अदालत ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों को मानना है कि खूनी जंग अभी भी हो सकती है। इसको लेकर कारागार प्रशासन सतर्क हो गया है। कारागार प्रशासन ने यहां निरुद्घ सातों अभियुक्तों की निगरानी बढ़ा दी है। सभी सातों बंदियों के लिए अलग-अलग बंदी रक्षकों को निगरानी में लगाया गया है। कारागार प्रशासन ने कोविड-19 को लेकर पहले ही बंदियों की मुलाकात पर रोक लगा दी थी। इसके बाद वीडियो कॉलिंग के जरिए बंदियों की उनके संबंधियों से बातचीत कराने की व्यवस्था की गई थी। मगर उस पर पर रोक लगा दी गई है। अब यहां फोन की व्यवस्था की गई है।
कोविड-19 को लेकर बंदियों की मुलाकात पर पहले ही रोक लगा दी गई थी। अब वीडियो कॉलिंग की व्यवस्था भी बंद कर दी गई है। अब बंदी और मुलाकाती दोनों ही सिर्फ फोन पर बंदी रक्षकों के सामने ही बात कर सकते हैं। इसकी भी निगरानी कराई जाती है। इसके साथ ही दोहरे हत्याकांड के अभियुक्तों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

- शशिकांत सिंह, जेल अधीक्षक
उमरी बेगमगंज। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने रविवार की देर रात चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उमरी बेमगंज अतुल चर्तुवेदी ने बताया कि रविवार की देर रात दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त महेश पासवान, प्रमोद तिवारी, आदित्य सिंह व दीपक सिंह निवासी परासपट्टी मझवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त दीपक सिंह के पास से बिहार के मुंगेर निर्मित एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। बताया कि एक आरोपी भारत भूषण की अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed