फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Do not remove the jam

नहीं हटा जाम

Mon, 06 Jul 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
जैसे-जैसे बारिश हो रही है, वैसे-वैसे ही गोंडा से इटियाथोक सड़क की हालत भी खस्ता होने लगी है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी तालाब में तब्दील हुई सड़क के दलदल में ट्रक फंसे रहे। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। उधर, इटियाथोक में तालाब बनी इस सड़क को लेकर पीडब्लूडी महकमा पूरी तरह अंजान है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गोंडा-बलरामपुर रोड पर इटियाथोक कस्बे में बिजलीघर के ठीक सामने पूरी सड़क के तालाब में तब्दील हो गई। इससे चार दिन पहले इटियाथोक-गोंडा मार्ग पर रामदेव नगर के पास गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दलदल हुई सड़क में फंस गया था। उसे निकालने को जेसीबी व क्रेन तक बुलाई गई। फंसे ट्रक को निकालते ही दूसरा ट्रक उस दलदल में जा फंसा। इससे वहा पर दोबारा जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


दलदल में फंसे वाहनों को निकलवाने को जेसीबी व क्रेन मालिक भी मुंह मांगा पैसा वसूल रहे हैं। जाम से बस यात्रियों, टैक्सी, दोपहिया वाहन चालकों समेत स्कूली छात्रों को दिक्कतें हो रही है। हालांकि पीडब्लूडी ने तालाब में तब्दील सड़क में पीली ईंटे गिरवाकर इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षित शुक्ला छोटू, मोहित उपाध्याय, शकील अहमद, राघवराम, पीयूष शुक्ला, शिवा पांडेय, संतोष गुप्ता, आमिर खान, आरिफ  खान, शंकर सिंह, इंतियाज अली ,आफत अली आदि का कहना है कि अगर सड़क के दोनों ओर नालियां बनवा दी जाए तो समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed